फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: IMD Rain Alert in These Districts, Fog Cold Wave Kanpur Lucknow Prayagraj Mausam

UP Weather Today: यूपी में आज से छाएगा कोहरा, इन जिलों में बारिश की चेतावनी; धूप का असर कम होने से गिरेगा पारा

Sun, 08 Dec 2024 12:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Dec 2024 12:16 PM IST
सार

Weather in UP Today IMD Update : प्रदेश के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। 
 

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: IMD Rain Alert in These Districts, Fog Cold Wave Kanpur Lucknow Prayagraj Mausam
यूपी में कल से छा सकता है कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार और सोमवार को तराई व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी संग हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही दिन के पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट से ठंड में इजाफा होगा। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई। धूप की तपिश भी गायब दिखी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है इस बदलाव के असर से तात्कालिक रूप से रात के पारे में अगले दो से तीन दिन में 2 से 3 डिग्री तक के उछाल की संभावना है। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद फिर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके असर से बुधवार के बाद तराई और पूर्वांचल में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


शनिवार को प्रयागराज में सर्वाधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं उरई में 29 डिग्री और वाराणसी में अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मेरठ में सबसे कम 6.3 डिग्री, बरेली में 6.4 डिग्री और अयोध्या में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed