{"_id":"694fe7f59fc774079001211e","slug":"up-fog-reduces-visibility-in-several-districts-etawah-remains-the-coldest-in-the-state-forecast-released-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोहरे की वजह से प्रदेश के कई जिलों में दृश्यता हुई शून्य, इटावा रहा सूबे में सबसे ठंडा; पूर्वानुमान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोहरे की वजह से प्रदेश के कई जिलों में दृश्यता हुई शून्य, इटावा रहा सूबे में सबसे ठंडा; पूर्वानुमान जारी
Sat, 27 Dec 2025 07:36 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:36 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। कोहरे के साथ गलन का असर कई जिलों में रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में कोहरे के साथ ठंड का असर जारी है। सबसे ज्यादा असर तराई क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। शनिवार सुबह कई जिलों में काफी घना कोहरा होने की वजह से शून्य दृश्यता दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार सुबह शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, प्रयागराज और कुशीनगर में काफी घना कोहरा रहा और दृश्यत शून्य दर्ज की गई। वहीं मेरठ, हरदोई, बहराइच और बलिया जिलों में 50 मीटर से कम दृश्यता दर्ज की गई। शनिवार को इटावा में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। बाराबंकी और चुर्क में 7 डिग्री, आगरा में 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में न्यूनतत तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में घना से बहुत घना कोहरा होने के आसार हैं। तराई और दिल्ली एनसीआर में भी ऐसी ही स्थितियां रहेंगी। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद से जहां जहां बादल हैं वे छंटेंगे और कोहरे में कमी आएगी। इसके साथ ही तापमान में भी दो दिन बाद धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार हैं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 10.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन