फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Flood: 1370 villages affected by flood in 18 districts of Uttar Pradesh

UP Flood : उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में 1370 गांव बाढ़ प्रभावित, सीएम योगी ने लिया हालात का जायजा

Wed, 12 Oct 2022 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Oct 2022 02:53 AM IST
सार

UP Flood: प्रदेश में  लगातार हो रही बरसात से 18 जिलों के 1370 गांव बाढ़ ग्रस्त है। वहीं गंगा, राप्ती, घाघरा, शारदा और रोहिनी नदी कुछ जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

विज्ञापन
UP Flood: 1370 villages affected by flood in 18 districts of Uttar Pradesh
यूपी में बाढ़ का कहर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में  लगातार हो रही बरसात से 18 जिलों के 1370 गांव बाढ़ ग्रस्त है। वहीं गंगा, राप्ती, घाघरा, शारदा और रोहिनी नदी कुछ जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों में तत्काल राहत कार्य शुरू करने, बाढ़ प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी की पर्याप्त टीमें तैनात करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत गिरने, सर्पदंश तथा डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


छह लोगों की मौत हुई
राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार अतिवृष्टि से तीन,  आकाशीय विद्युत से गिरने से एक, सर्पदंश से एक, तथा डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

खतरे के निशान से ऊपर बह रही है नदियां
राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार गंगा नदी जनपद बदायूं, शारदा नदी लखीमपुर खीरी के पलियाकलां एवं शारदानगर, सरयू बबई नदी बहराइच के गायघाट  में, घाघरा नदी  बाराबंकी के एल्गिनब्रिज, अयोध्या व बलिया के तुर्तीपार में, राप्ती नदी श्रावस्ती के भिनगा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर के बांसी,  गोरखपुर के बर्डघाट, बूढ़ी राप्ती नदी सिद्धार्थनगर के ककरही, रोहिन नदी महराजगंज के त्रिमोहिनीघाट और  कुआनो नदी गोंडा के चन्द्रदीप घाट में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जिलों के 1370 गांव बाढ़ से प्रभावित
प्रदेश के 18 जिलों के 1370 गांव बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित है।  बलरामपुर के 287, सिद्धार्थनगर के 129, गोरखपुर के 120, श्रावस्ती के 114, गोंडा के 110, बहराइच के 102, लखीमपुर खीरी के 86, बाराबंकी में 82, बुलन्दशहर के 68, महराजगंज के 63,  आजमगढ़ के 60, सीतापुर के 57, बस्ती के 32,  संतकबीरनगर के 19 कुशीनगर के 14, मऊ 13, अयोध्या के 12 और  अंबेडकरनगर के  2 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।


एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात
सीएम के निर्देश पर बलरामपुर में एनडीआरएफ  की 2, एसडीआरएफ की 4, तथा फ्लड पीएसी की 7 टीमें, श्रावस्ती में एनडीआरएफ  की 2, एसडीआरएफ  की एक और फ्लड पीएसी की 3 टीमें,  गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुरी खीरी में में एनडीआरएफ , एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी की एक--एक टीम, बाराबंकी में एसडीआरएफ  की एक, और फ्लड पीएसी की तीन, बस्ती और अयोध्या में एसडीआरएफ की एक, सिद्धार्थनगर, गोंडा, महराजगंज, आजमगढ़, सीतापुर और मऊ में फ्लड पीएसी की एक-एक टीम तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed