फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Five lakh women will get the benefit of labor welfare scheme, women will be provided employment for 100 days in MNREGA

यूपी : पांच लाख महिलाओं को दिलाएंगे श्रम कल्याण योजना का लाभ, मनरेगा में महिलाओं से सौ दिन रोजगार कराया जाएगा

Sun, 19 Sep 2021 07:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Sep 2021 07:18 PM IST
सार

इसमें महिलाओं की पसंद पर उनके घर या खेत में पशु शेड का निर्माण, पोल्ट्री शेड, खेत तालाब की खुदाई, खेत की मेड बंदी, खेत में पौधरोपण, जैविक खाद उत्पादन जैसे कार्य कराए जाएंगे ताकि उनकी आय में वृद्धि हो।

विज्ञापन
UP: Five lakh women will get the benefit of labor welfare scheme, women will be provided employment for 100 days in MNREGA
मनरेगा - फोटो : amar ujala

विस्तार

मनरेगा के जरिये महिला सशक्तिकरण के लिए पांच लाख महिला श्रमिकों का श्रम विभाग की श्रम कल्याण योजना के लिए पंजीकरण कराया जाएगा। वहीं एक लाख महिलाओं के घर या खेत में व्यक्तिगत लाभ योजना के तहत कार्य कराए जाएंगे। ग्राम्य विकास विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी की है।

विज्ञापन


मनरेगा में सौ दिन काम करने वाले श्रमिकों का श्रम कल्याण योजना में पंजीकरण कराया जाता है। योजना में पंजीकरण होने के बाद महिला श्रमिकों को योजना के तहत बेटी के विवाह पर अनुदान, चिकित्सा सहायता, निधन पर मुआवजा सहित अनेक योजनाओं का लाभ मिलता है। ग्राम्य विकास विभाग दिसंबर से पहले मनरेगा में कार्यरत महिला श्रमिकों में से पांच लाख श्रमिकों से सौ दिन का रोजगार कराकर उनका पंजीकरण कराने की तैयारी की है। यह मनरेगा में अब तक का सबसे बड़ी संख्या होगी। साथ ही इससे पांच लाख ग्रामीण परिवारों को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं एक लाख महिलाओं को व्यक्तिगत लाभार्थी योजना के तहत मनरेगा से कोई ना कोई स्थायी संपत्ति देनी को योजना है। इसमें महिलाओं की पसंद पर उनके घर या खेत में पशु शेड का निर्माण, पोल्ट्री शेड, खेत तालाब की खुदाई, खेत की मेड बंदी, खेत में पौधरोपण, जैविक खाद उत्पादन जैसे कार्य कराए जाएंगे ताकि उनकी आय में वृद्धि हो। मनरेगा के अपर आयुक्त योगेश कुमार ने बताया कि नवंबर तक एक लाख महिलाओं को मनरेगा से स्थायी संपत्ति देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 हजार मेट बनाएंगे
योगेश कुमार ने कहा कि मनरेगा में 35 हजार महिला मेट का चयन किया गया है। मेटों को फील्ड और क्लास रूम प्रशिक्षण के बाद कार्य आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed