फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Five and a half lakh budget released per tehsil for blanket and bonfire to protect against winter

यूपी : शीतलहरी में निराश्रितों व असहायों की मदद को आगे आई सरकार, 350 तहसीलों के लिए 19.25 करोड़ रुपये जारी

Sat, 20 Nov 2021 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 20 Nov 2021 08:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने शीतलहरी के दौरान निराश्रित, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलवाने और जरूरतमंदों को कंबल बांटने के लिए व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक तहसील को कंबल खरीदने के लिए 5 लाख रुपये व अलाव जलवाने के लिए पांच लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Five and a half lakh budget released per tehsil for blanket and bonfire to protect against winter
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार शीतलहरी के दौरान समस्याओं से घिरे निराश्रित, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद के लिए आगे आई है। अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने इसके लिए प्रदेश की 350 तहसीलों के लिए 19.25 करोड़ जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतलहरी के दौरान निराश्रित, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलवाने और जरूरतमंदों को कंबल बांटने के लिए व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


राजस्व विभाग ने इस पर अमल करते हुए प्रत्येक तहसील को कंबल खरीदने के लिए 5 लाख रुपये व अलाव जलवाने के लिए पांच लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस तरह 17.50 करोड़ रुपये कंबल खरीदने व 1.75 करोड़ रुपये अलाव जलाने के लिए दिए गए हैं। जिलाधिकारियों को निराश्रित, असहाय व कमजोर वर्ग के लोगों को ठंडक से बचाने के लिए कंबल बांटने, अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने, भोजन उपलब्ध कराने, रैन बसेरे, वस्त्र और चिकित्सा की व्यवस्था की कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में तत्काल रैनबसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रदेश के हर जिले में तत्काल रैन बसेरा का इंतजाम किया जाए। इस दौरान यह भी ध्यान रखा जाए कि वहां कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो। वह शनिवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम बदलने के बाद सर्दी का असर तेज हो गया है। ऐसे में रैन बसेरे का पुख्ता इंतजाम किया जाए। यहां सभी तरह की व्यवस्थाएं की जाएं। रैनबसेरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। जीका वायरस की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जीका वायरस की पॉजिटिविटी दर में निरंतर कमी आ रही है। मुख्यमंत्री ने हर संक्त्रस्मित के स्वास्थ्य की निगरानी करने के निर्देश दिए।


यह भी बताय गया कि अब तक प्रदेश में 518 आक्सीजन प्लांट क्त्रिस्याशील किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसान को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो। अधिकारियों द्वारा धान खरीद प्रक्त्रिस्या की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी धान क्त्रस्य केन्द्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें। किसानों को उनकी उपज का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed