फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Fireworks smoke leaves residents breathless in the capital, with the number of cases rising from 144 to 25

UP : राजधानी में आतिशबाजी के धुएं से फूली सांसें, एक दिन में 144 से 250 पहुंचा एयर क्वॉलिटी इंडेक्स

Wed, 22 Oct 2025 08:13 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 22 Oct 2025 08:13 PM IST
सार

दीवाली पर दो दिनों की आतिशाबाजी के बाद लखनऊ सहित पूरे प्रदेश का वायु गुणवत्ता सूचकांक घातक स्तर पर पहुंच गया है। बच्चों व बुजुर्गों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

विज्ञापन
UP Fireworks smoke leaves residents breathless in the capital, with the number of cases rising from 144 to 25
मौसम का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली पर आतिशबाजी के धुएं और धीमी हवाओं के चलते अगले दिन मंगलवार को लखनऊ की हवा का औसत एक्यूआई 250 दर्ज हुआ। यह ऑरेंज जोन में आता है। ऐसी प्रदूषित हवा बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए खराब मानी जाती है। इसके ठीक एक दिन पहले 20 अक्तूबर यानी सोमवार को लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 144 दर्ज किया गया था, जो सेहत के लिए तुलनात्मक रूप से बेहतर था। वहीं, बुधवार को 183 एक्यूआई के साथ लखनऊ की हवा की सेहत में थोड़ा सुधार दिखा।

विज्ञापन


23 से ज्यादा 24 से कम रहा प्रदूषण
बीते वर्ष दिवाली के अगले दिन लखनऊ का एक्यूआई 306 दर्ज हुआ था। वहीं साल 2023 में दिवाली के अगले दिन लखनऊ में एक्यूआई 219 दर्ज किया गया था। यानी पिछले साल 2024 की दिवाली की तुलना में इस साल कम और साल 2023 की तुलना में ज्यादा प्रदूषण रहा। 
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि दिवाली के बाद हर साल लखनऊ की हवा बिगड़ती जा रही है। हालांकि साल-2024 के मुकाबले इस साल एक्यूआई थोड़ी बेहतर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते पांच वर्षों में दिवाली के अगले दिन लखनऊ में एक्यूआई का हाल
वर्ष                            एक्यूआई                श्रेणी
5 नवंबर 2021               278                     खराब
25 अक्टूबर 2022          246                     खराब
13 नवंबर 2023             219                     खराब
1 नवंबर 2024              306                    बहुत खराब
21 अक्टूबर 2025           250                  खराब

सीजन के पहले स्मॉग से फूली बुजुर्गों की सांसें
कई बुजुर्गों का कहना था कि मंगलवार की सुबह लखनऊ के आसमान में घनी धुंध और धुएं की परत और हवा में भारीपन की वजह से सांस लेना मुश्किल था। प्रदूषित हवा की वजह से लोगों की आंखों में जलन और अन्य तकलीफों की शिकायत बढ़ी।

विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली के अगले दिन लखनऊ में छाई धुंध इस सीजन का पहला स्मॉग था। वहीं हवा का रुख पूर्वा होने और तेज धूप के असर से दिन में गर्मी में इजाफा भी हुआ है। कुल मिलाकर दिवाली के बाद से ही बुजुर्गों के लिए मौसम असहज करने वाला है।

उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जेपी मौर्या का कहना है कि राजधानी के एक्यूआई में महज एक दिन में 144 से 250 तक की तेज बढ़ोतरी सिर्फ आतिशबाजी से नहीं, बल्कि अन्य कारणों जैसे वाहन उत्सर्जन और धीमी स्थिर हवा के कारण भी हुई है। उन्होंने बताया कि राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए बुधवार को लालबाग, गोमतीनगर आदि में विभाग की ओर से पानी का छिड़काव कराया गया है।

विशेषज्ञों की सलाह
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेश कुमार सिंह का कहना है कि बुजुर्ग और सांस के मरीज सुबह-शाम खुली हवा में टहलने से बचें। मास्क पहनें और बच्चों व संवेदनशील मरीजों को प्रदूषित हवा से दूर रखें।


बुधवार को लखनऊ में एक्यूआई का हाल
बुधवार को लालबाग और तालकटोरा की हवा ऑरेंज जोन में दर्ज की गई। बाकी चार वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों बीबीएयू, गोमतीनगर, अलीगंज और कुकरैल की हवा पीले जोन में रिकार्ड की गई।

लालबाग-  267 - ऑरेंज- बेहद खराब
तालकटोरा - 219 - ऑरेंज- बेहद खराब
गोमतीनगर- 116 - पीला- खराब
अलीगंज- 192 - पीला - खराब
बीबीएयू- 171 - पीला - खराब
कुकरैल - 133 - पीला - खराब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed