फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Female prisoner serving a life sentence for murder released after five and a half years; know the full sto

UP: हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला कैदी की साढ़े पांच साल में रिहाई, जानें पूरा सच्चाई...

Sat, 24 Jan 2026 08:40 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 24 Jan 2026 08:40 AM IST
सार

कानपुर में किरायेदार की बेटी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला कैदी को समय से पूर्व रिहाई मिल गई। बेहतर आचरण, अन्य कोई मामला न होना और 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर राज्यपाल ने रिहाई को मंजूरी दी।

विज्ञापन
UP: Female prisoner serving a life sentence for murder released after five and a half years; know the full sto
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ।

विस्तार

किरायेदार की बेटी की हत्या करने की सजा काट रही महिला को समय से पूर्व रिहाई के आदेश हुए हैं। कोई अन्य मामला न होने व 62 वर्ष उम्र पूरी होने की वजह से राज्यपाल ने रिहाई मंजूर की है। कानपुर के बर्रा-7 इलाके में रोशन लाल कठेरिया का है।

विज्ञापन


उनके मकान में कुसुमा अपनी तीन बेटियों रचना, रोली व दीक्षा के साथ रहती थीं। रोशन की पत्नी माया ने बेटे सचिन व नितिन के साथ मिलकर रचना की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम इसलिए दिया था क्योंकि रचना ने माया के बेटे नितिन से शादी करने से इंकार कर दिया था। सभी आरोपी दोषी पाए गए थे। 
विज्ञापन


24 अगस्त 2019 को अपर सत्र न्यायालय कानपुर नगर ने दंपति व उनके दोनों बेटों को आजीवन कारवास की सजा सुनाई थी। माया अब तक साढ़े पांच साल की सजा काट चुकी हैं। बेहतर आचरण, अन्य कोई मामला न होने और 62 वर्ष की आयु पूरी करने की वजह से राज्यपाल ने माया को समय से पूर्व रिहाई करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गला कसकर मारा था, फिर फंदे पर लटकाया था

वारदात के दिन कुसुमा काम पर गई थीं। उनका बेटा अपने ताऊ के घर पर था। रचना अकेली थीं, उसकी दोनों बहने स्कूल गई थीं। इसी दौरान माया ने नितिन व सचिन के साथ मिलकर रचना की गला कसकर हत्या कर दी थी। वारदात को खुदुकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ था। रचना की छोटी बहन दीक्षा की गवाही से हत्यारों को सजा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed