{"_id":"69d9a92d241a944ca50cccbe","slug":"up-fearless-terrorist-aaqib-is-conducting-group-video-calls-from-dubai-a-girl-from-delhi-also-joined-in-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेखौफ आतंकी आकिब दुबई से बैठकर कर रहा है ग्रुप वीडियो कॉल, दिल्ली की भी एक लड़की जुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेखौफ आतंकी आकिब दुबई से बैठकर कर रहा है ग्रुप वीडियो कॉल, दिल्ली की भी एक लड़की जुड़ी
Sat, 11 Apr 2026 07:23 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:23 AM IST
सार
Terrorist Aqib: इसके पहले आकिब का जो वीडियो वायरल हुआ था वह भी इंस्टा का लाइव वीडियो था। मॉड्यूल के खुलासे के बाद आकिब ने खुद निर्दोष बताते हुए वीडियो पोस्ट किए थे।
विज्ञापन
आतंकी आकिब की वीडियो कॉल।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद भी दुबई में बैठा संदिग्ध आतंकी आकिब बेखौफ है। वह अब भी इंस्टाग्राम पर लाइव कर रहा है। वह बृहस्पतिवार रात को कई घंटे तक लाइव रहा। इसमें कई लोग जुड़े थे। जो आपस में बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान वह गिरफ्तार किए गए आरोपियों को गालियां दे रहा था और पूरा दोष उन पर डालता रहा और खुद को देशभक्त बताता रहा।
विज्ञापन
पिछले साल आकिब का जो वीडियो वायरल हुआ था वह भी इंस्टा का लाइव वीडियो था। मॉड्यूल के खुलासे के बाद आकिब ने खुद निर्दोष बताते हुए वीडियो पोस्ट किए थे। उसके खिलाफ जांच एजेंसी सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया कर रही हैं। इसके बावजूद वह पूरी तरह बेखौफ है। इंस्टा के लाइव वीडियो में बेफिक्र होकर अपने परिचितों से बातचीत कर रहा है। लाइव में रुबीना नाम की महिला भी जुड़ी थी। वह खुद को दिल्ली के जामा मस्जिद के पास की निवासी बता रही थी। आपस में बातचीत के दौरान सभी गालियां दे रहे थे। अमर उजाला संवाददाता ने भी लाइव वीडियो चैट सुनी।
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने वाला निशाने पर
आकिब बातचीत के दौरान एक दूसरे शख्स को बताता है कि रुबीना शूटर है। इस पर रुबीना भी पूरे तेवर में बातचीत करती है। वह कहती है कि उसको किसी का डर नहीं है। इस दौरान ये सभी एके-47 व ग्रेनेड वाली वायरल वीडियो की चर्चा करते हुए कहते हैं कि जिसने वीडियो वायरल किया है उसको वह बताएंगे।
विज्ञापन