फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Eucalyptus fell on the railway track, OHE broken, wheels of trains stopped, FIR will be filed against the

यूपी: रेलवे ट्रैक पर गिरा यूकेलिप्टस, ओएचई टूटी, थम गए ट्रेनों के पहिए, पेड़ कटाने वाले ठेकेदार पर होगी एफआईआर

Fri, 27 Sep 2024 12:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 27 Sep 2024 12:05 AM IST
सार

रायबरेली-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर एक पेड़ गिरने से ओएचई लाइन टूट गई। इससे कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। पेड़ कटाने वाले ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
UP: Eucalyptus fell on the railway track, OHE broken, wheels of trains stopped, FIR will be filed against the
रेलवे ट्रैक हुआ बाधित।

विस्तार

मोहनलालगंज-रायबरेली रेलखण्ड पर कनकहा स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर कलंदरखेड़ा गांव के नजदीक कटाई में लापरवाही के चलते यूकेलिप्टस का पेड़ ट्रैक पर गिर गया। इससे ओएचई(हाईटेंशन लाइन) टूट गई, जिससे ट्रेनों के पहिए थम गए। पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस सहित दो मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


मामला गुरुवार दोपहर को उस वक्त हुआ, जब रेलवे लाइन किनारे स्थित एक किसान के खेत में लगे यूकेलिप्टस पेड़ को काटा जा रहा था। जीआरपी ने बताया कि पेड़ की कटाई देवीखेड़ा निवासी प्राइवेट ठेकेदार शिवराज करवा रहे थे। कटाई के दौरान लापरवाही बरते जाने के कारण पेड़ रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रही ओएचई पर गिर गया। इससे धमाके के साथ बिजली की सप्लाई बंद हो गई। ओएचई टूटने से ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ा। आनन-फानन कनकहा स्टेशन मास्टर राहुल कुमार को सूचना दी गई, जिन्होंने कंट्रोल रूम को सूचित किया। मौके पर रेलवे की टीम पहुंची और पेड़ को ट्रैक से हटाया। इसमें दो से तीन घंटे लग गए। इस दौरान गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल, 15119 बनारस देहरादून जनता एक्सप्रेस सहित दो मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ। पेड के मालिक व ठेकेदार पर मुकदमा कराए जाने की बात रेलवे प्रशासन द्वारा कही जा रही है। शाम को ट्रेनों का संचालन बहाल हुआ।
विज्ञापन


ये ट्रेनें भी हुईं लेट
वहीं दूसरी ओर परिचालन सम्बंधी कारणों से नौ ट्रेनें देरी की शिकार हुईं। इसमें गाड़ी संख्या 22411 अरुणाचल एसी सुपरफास्ट पौने पांच घंटे, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस सात घंटे, 12212 आनंदविहार मुजफ्फरपुर गरीबरथ साढ़े पांच घंटे, 13414 फरक्का एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 15066 गोरखपुर एक्सप्रेस आठ घंटे, 18103 अमृतसर जलियावालाबाग एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 05284 मुजफ्फरपुर स्पेशल सवा पांच व 09406 पटना स्पेशल पांच घंटे देरी की शिकार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed