फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Engineers will work wearing black bands in protest against the attack on the superintending engineer

अभियंता को जूते से पीटा: विरोध में उतरे इंजीनियर, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Sun, 24 Aug 2025 08:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Aug 2025 08:17 PM IST
सार

अधीक्षण अभियंताओं ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की है और चेतावनी दी है कि आरोपी पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन होगा। 

विज्ञापन
UP: Engineers will work wearing black bands in protest against the attack on the superintending engineer
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बलिया में अधीक्षण अभियंता के ऑफिस में घुसकर स्थानीय भाजपा नेता द्वारा जूते से हमला करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में सोमवार को प्रदेश के सभी दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आरोपी भाजपा नेता के साथ मौजूद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।

विज्ञापन


लखनऊ स्थित फील्ड हॉस्टल में पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन केंद्रीय कार्य समिति की रविवार को हुई बैठक में अभियंताओं ने बलिया की घटना की निंदा की। बैठक के बाद प्रस्ताव पारित करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा। अभियंताओं ने आरोप लगाया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में आने वाले बलिया के अधीक्षण अभियंता श्रीलाल सिंह के कार्यालय में भाजपा नेता मुन्ना बहादुर सिंह अनाधिकृत रूप से घुस गए। दलित वर्ग के इस अभियंता पर जूते से हमला किया और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की। उनके खिलाफ दलित अभियंता द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


मामले पर अभियंताओं ने आक्रोश जताते हुए मांग की है कि भाजपा नेता के साथ मौजूद रहे अन्य आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से संसाधनों की स्थिति पर निर्भर होती है। इसे अधीक्षण अभियंता किसी बैग में नहीं रखता है कि जिसने जब मांगा थमा दिया। किसी क्षेत्र में आपूर्ति से संबंधित दिक्कत थी कि उस पर बात होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सीधे- सीधे अधीक्षण अभियंता पर जिस तरह से हमला बोला गया, यह भाजपा नेता की सोची समझी चाल थी। इसी तरह से भाजपा नेता अभियंताओं पर हमला करते रहेंगे तो काम करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रदेशभर में सांकेतिक रूप से विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा, बिंदा प्रसाद, बनवारी लाल, अजय कनौजिया, रामकिंकर, सुशील कुमार वर्मा, एमके अहिरवार, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।

एक तरफ प्रबंधन कर रहा उत्पीड़न तो दूसरी तरफ भाजपा नेता

अभियंताओं ने यह भी आरोप लगाया कि एक तरफ ऊर्जा प्रबंधन द्वारा लगातार दलित व पिछड़े वर्ग के कार्मिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है तो दूसरी तरफ फील्ड में काम करने वालों को काम नहीं करने दिया जा रहा है।

उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से ले। सभी दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओं की सुरक्षा व्यवस्था की जाए क्योंकि दलित एवं पिछड़े वर्ग के अभियंताओं को लक्ष्य बनाकर हमले किए जा रहे हैं।

इस दौरान पूरे प्रकरण में ऊर्जा मंत्री और कार्पोरेशन प्रबंधन की ओर से हस्तक्षेप नहीं करने पर भी नाराजगी जताई गई। आरोप लगाया कि प्रबंधन राम शब्द, महेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, प्रशांत सिंह आदि दलित वर्ग के अभियंताओं के मामले में भी हीलाहवाली करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed