फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Energy Minister Shrikant Sharma claimed record power supply in the state

यूपी : ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया प्रदेश में रिकार्ड बिजली आपूर्ति का दावा

Tue, 03 Aug 2021 07:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Aug 2021 07:03 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में शाम से लेकर रात तक जनता बिजली के लिए परेशान रहती थी। विद्यार्थियों को पढ़ने में परेशानी होती थी वहीं ग्रामीण बिना बिजली के रहते थे। लेकिन चार वर्षों से कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

 

विज्ञापन
UP: Energy Minister Shrikant Sharma claimed record power supply in the state
मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश में रिकार्ड बिजली आपूर्ति का दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते चार वर्र्षों बिजली की मांग में लगभग 9000 मेगावाट का इजाफा हुआ है। पावर कार्पोरेशन ने इस दौरान रिकार्ड बिजली आपूर्ति की है। मंगलवार को यहां बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में शाम से लेकर रात तक जनता बिजली के लिए परेशान रहती थी। विद्यार्थियों को पढ़ने में परेशानी होती थी वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें व बाजार बिना बिजली के रहते थे। लेकिन मौजूदा सरकार ने चार वर्षों से पूरे प्रदेश को सूर्यास्त से सूर्योदय तक कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


शर्मा ने दावा किया कि 2012-13 से 2016-17 के बीच ग्रामीण क्षेत्रों को औसत आपूर्ति मात्र 12 घंटे 11 मिनट, तहसील मुख्यालयों को 13 घंटे 14 मिनट, जिला मुख्यालयों को 19 घंटे 19 मिनट आपूर्ति की जाती थी। इस सरकार में 2017-18 से ग्रामीण क्षेत्रों को लगातार औसत 17 घंटे 41 मिनट, तहसील मुख्यालय को20 घंटे 45 मिनट तथा जिला मुख्यालयों को लगभग 23 घंटे बिजली आपूर्ति की गई है। पिछली सरकार के मुकाबले मौजूदा सरकार में बिजली आपूर्ति में गुणात्मक सुधार हुआ है। बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में लगातार नए रिकार्ड बन रहे हैं। इस बार गर्मियों में औसतन 24000 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और उसके सफल क्त्रिस्यान्वयन तथा ऊर्जा विभाग के कार्मिकों की वजह से उपलब्धि हासिल हुई है। गर्मी और उमस के कारण एसी और कूलर जैसे उपकरणों का उपयोग बढ़ रहा है जिसके कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन पावर कार्पोरेशन बेहतर प्रबंधन करते हुए बिजली की बढ़ी हुई मांग को पूरा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed