{"_id":"657e5e7acb3ed9a0c60c9ca7","slug":"up-energy-minister-gave-instructions-make-strategy-now-for-power-crisis-in-summer-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, गर्मी में बिजली संकट के लिए अभी से बनाएं रणनीति, बकायदारों से करें वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, गर्मी में बिजली संकट के लिए अभी से बनाएं रणनीति, बकायदारों से करें वसूली
Sun, 17 Dec 2023 08:05 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 17 Dec 2023 08:05 AM IST
सार
किसानों को सिंचाई के लिए कम से कम 10 घंटे बिजली जरूर दी जाए। बताया कि ओटीएस के दो चरणों में 32.63 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया, इससे 3300 करोड़ रूपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देश दिया है कि गर्मी से पहले ही रखरखाव संबंधी सारे कार्य पूरे कर लिए जाएं। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, तारों का सुदृढ़ीकरण सहित अन्य कार्यों को भी मार्च से पहले पूरा कर लिया जाए। मिर्जापुर, बस्ती, गोंडा में चल रही परियोजनाओं की गति धीमी पाए जाने पर भी नाराजगी जताई। ऊर्जा मंत्री शनिवार को शक्ति भवन में रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए कम से कम 10 घंटे बिजली जरूर दी जाए। बताया कि ओटीएस के दो चरणों में 32.63 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया, इससे 3300 करोड़ रूपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। उपभोक्ताओं को भी 1120 करोड़ रूपये छूट का लाभ मिला है। बिजली चोरी के मामलों में भी 69 हजार लोगों को लाभ मिला है। बताया कि ओटीएस का तीसरा चरण 31 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
इस अवधि के बाद बकाया वसूली के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि बड़े बकायेदारों से वसूली के लिये मुख्यालय, डिस्कॉम, क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय कार्यालयों से भी प्रयास किए जाएं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी नहीं लाने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में काॅरपोरेशन अध्यक्ष डाॅ. आशीष कुमार गोयल, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन