फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Employees in Sahara City express anger stage protest over non-payment of salary and PF

UP : 'सहारा शहर' में कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, वेतन और पीएफ न मिलने पर दिया धरना

Fri, 03 Oct 2025 02:09 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 03 Oct 2025 02:09 PM IST
सार

लखनऊ में सहारा समूह के कर्मचारियों ने वेतन और पीएफ जैसे लंबित भुगतान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
UP Employees in Sahara City express anger stage protest over non-payment of salary and PF
लखनऊ में सहारा शहर के कर्मचारियों ने धरना दिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

सहारा समूह के कर्मचारियों ने मंगलवार को गोमती नगर स्थित 'सहारा शहर' में वेतन और पीएफ (भविष्य निधि) जैसे लंबित भुगतान की मांग को लेकर कामकाज ठप कर धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपनी वर्षों की मेहनत के बदले बकाया भुगतान की मांग की।

कर्मचारियों का आरोप है कि साल 2014 से अब तक उनका पीएफ नहीं जमा किया गया है। महीनों से वेतन का भी भुगतान नहीं हो रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सहारा समूह में सेवा देकर गुजारा, लेकिन अब जब उन्हें सबसे अधिक जरूरत है, तो कंपनी ने उनका पैसा रोक रखा है।

विज्ञापन

'हमारा भविष्य अंधकारमय हो गया है'
धरने में शामिल एक वरिष्ठ कर्मचारी ने कहा, "हमने पूरी जिंदगी सहारा को दे दी, अब हमारी जिंदगीभर की कमाई फंसी हुई है। पहले हमारा पैसा दो, फिर कंपनी को बंद करो या जो करना है करो।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हमारे साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ेंगे और कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।

प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं
धरने के दौरान सहारा समूह की ओर से कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, न ही अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इससे कर्मचारियों में और भी नाराजगी देखी गई।

सरकार और श्रम विभाग से हस्तक्षेप की मांग
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने राज्य सरकार और श्रम विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनका वेतन और पीएफ क्लियर नहीं किया जाता, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed