फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electricity worth Rs 90,000 crore will be purchased in the state for next year, services will be disrupted

यूपी: प्रदेश में अगले साल के लिए खरीदी जाएगी 90 हजार करोड़ की बिजली, इस दिन 14 घंटे सेवाएं रहेंगी ठप

Fri, 28 Nov 2025 10:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 28 Nov 2025 10:56 PM IST
सार

Electricity in UP:यूपी में आने वाले साल में 90 हजार करोड़ की बिजली खरीदने का प्रस्ताव रखा गया। पावर कार्पोरेशन ने इससे संबंधित प्रस्ताव दिया। 

विज्ञापन
UP: Electricity worth Rs 90,000 crore will be purchased in the state for next year, services will be disrupted
यूपी में महंगी हो सकती है बिजली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पावर कारपोरेशन ने बिजली कंपनियों की ओर से शुक्रवार देर शाम विद्युत नियामक आयोग में वर्ष 2026_27 के लिए वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ए आर आर) दाखिल कर दिया है। इसमें करीब 90 हजार करोड़ की बिजली खरीद का प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन


विद्युत वितरण निगम की ओर से हर वर्ष 30 नवबर तक पॉवर कारपोरेशन को विद्युत नियामक आयोग में वार्षिक राजस्व आवश्यकता प्रस्ताव दाखिल करना होता है। पिछले वर्ष कॉरपोरेशन ने कई बार संशोधित प्रस्ताव दाखिल किया था। ऐसे में नियामक आयोग ने निर्देश दिया था कि कारपोरेशन 15 दिसंबर तक प्रस्ताव दाखिल करे। इसमें किसी तरह के बदलाव की गुंजाइश न रहे। फिर भी पवार कारपोरेशन ने शुक्रवार देर शाम विद्युत नियामक आयोग में वार्षिक राजस्व आवश्यकता प्रस्ताव दाखिल कर दिया। 
विज्ञापन


विद्युत नियामक आयोग में वर्ष 2025-26 का वार्षिक राजस्व आवश्यकता लगभग 1 लाख 25000 करोड़ दाखिल किया गया है। इसमें  वर्ष 2026-27 का गैप लगभग 9000 से 10000 करोड़ के बीच में है। वही 2024 -25 का गैप लगभग 4000 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कंपनियों ने वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 90 हजार करोड़ की बिजली खरीद प्रस्तावित की है, जबकि वितरण हानियों को 13% प्रस्तावित किया गया है। आय और व्यय के गैप के जरिए कारपोरेशन ने एक बार फिर  बिजली दरों में बढ़ोतरी की कोशिश की है। संभव है कि अगले साल से बिजली की दर महंगी हो जाएं। 

इस दिन 14 घंटे ठप रहेंगी सेवाएं
 यूपी पाॅवर कॉर्पोरेशन की ओर से रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम में ओटीएस के विवरण को अपग्रेड करने के लिए प्रदेश भर में 29 नवंबर की रात 10 बजे से बिजली उपभोक्ता सेवाएं 14 घंटे तक ठप रहेंगी। इस दौरान न तो ऑनलाइन बिल जमा होंगे और न ही मीटर रिचार्ज हो सकेंगे।


गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता (आईटी) अरविंद सिंह की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इसके मुताबिक 29 नवंबर की रात 10 से 30 नवंबर दोपहर 12 बजे तक उपभोक्ता संबंधी कोई काम न तो कार्यालय में होगा और न ही ऑनलाइन। उन्होंने बताया कि बिजली बिल राहत योजना 2025-25 (ओटीएस) नियम और निर्देश को रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम में फीड करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सिस्टम को ठप किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed