फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electricity department is not deterring from sending wrong bills, Ayodhya's International Ram Katha Museum is getting two bills in a month

यूपी : गलत बिल भेजने से बाज नहीं आ रहा बिजली विभाग, अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय को मिल रहा महीने में दो-दो बिल

Fri, 13 May 2022 11:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अनिल श्रीवास्तव, अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 May 2022 11:12 AM IST
सार

संग्रहालय के उप निदेशक योगेश कुमार ने मध्यांचल के एमडी को भेजे पत्र में कहा है कि 16 फरवरी 2022 को एक बिल 3,78,673 रुपये और उसी तारीख में दूसरा बिल 19,42,599 रुपये का भेजा गया है। इसी तरह 16 मार्च को एक बिल 3,56,276 रुपये और दूसरा बिल 22,98,866 रुपये का भेजा गया है।

विज्ञापन
UP: Electricity department is not deterring from sending wrong bills, Ayodhya's International Ram Katha Museum is getting two bills in a month
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उपभोक्ताओं को गलत बिजली का बिल भेजने पर हाईकोर्ट से लेकर सरकार तक की फटकार का महकमे के कार्मिकों पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। गलत बिलिंग से केवल आम उपभोक्ता ही नहीं बल्कि सरकारी संस्थान तक परेशान हैं। विभागीय अधिकारी-कर्मचारी गलत बिल भेजने से बाज नहीं आ रहे हैं। अयोध्या स्थित अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय को महीने में दो-दो बिल भेजे जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों द्वारा बिल संशोधन न किए जाने पर संग्रहालय प्रशासन ने अब मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री से लेकर ऊर्जा मंत्री और विभाग के आला अधिकारी तक हर बैठक में अधिकारियों को सही बिल भेजने की नसीहत दे रहे हैं। पिछले महीने हाईकोर्ट भी गलत बिलिंग पर अफसरों को फटकार लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तक का आदेश दे चुका है। पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। उधर, राजस्व वसूली प्रभावित होने की एक बड़ी वजह गलत बिलिंग भी है।
विज्ञापन


ताजा मामला अयोध्या का है। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में 50 किलोवाट का कनेक्शन लिया गया है। इसका खाता संख्या 5239489404 है। बिजली विभाग इस खाते पर दो-दो बिल भेज रहा है। स्थानीय बिजली अधिकारियों से बिल संशोधन कराने में जब सफलता नहीं मिली तो संग्रहालय प्रशासन ने सीधे मध्यांचल विद्युत वितरण के एमडी से इस बाबत अनुरोध किया है। जबकि विद्युत वितरण संहिता 2005 के प्रावधानों के अनुसार बिल संशोधन अधिशासी अभियंता के स्तर पर ही हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संग्रहालय के उप निदेशक योगेश कुमार ने मध्यांचल के एमडी को भेजे पत्र में कहा है कि 16 फरवरी 2022 को एक बिल 3,78,673 रुपये और उसी तारीख में दूसरा बिल 19,42,599 रुपये का भेजा गया है। इसी तरह 16 मार्च को एक बिल 3,56,276 रुपये और दूसरा बिल 22,98,866 रुपये का भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि फरवरी व मार्च में एक ही तिथि को दो-दो बिल जारी किए गए हैं, जिनमें काफी अंतर है। इसकी जांच कराया जाना आवश्यक है। पत्र में कहा गया है कि 16 अप्रैल 2022 को बिल संशोधन न होने से बिल की धनराशि बढ़ गई है। कुमार ने बिलों में हो रही त्रुटियों को सही कराने और जमा की गई अतिरिक्त धनराशि के समायोजन का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed