{"_id":"6846f928fa82043e950de901","slug":"up-electricity-demand-increased-amid-severe-heat-in-the-state-consumption-went-above-30-thousand-megawatts-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली मांग, एक दिन में 30 हजार मेगावाट के ऊपर गई खपत; टूटा ये रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली मांग, एक दिन में 30 हजार मेगावाट के ऊपर गई खपत; टूटा ये रिकॉर्ड
Mon, 09 Jun 2025 08:39 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 09 Jun 2025 08:39 PM IST
सार
Power crisis in UP: यूपी में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच बिजली की मांग बढ़ गई है। आठ जून की रात को यह मांग अपने पीक पर थी। इस रात बिजली की खपत 30 हजार मेगावाट के ऊपर चली गई।
विज्ञापन
यूपी में बिजली की खपत।
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ रही है। आठ जून की रात बिजली की मांग (पीक डिमांड) 30161 मेगावाट तक पहुंच गई। उम्मीद है कि इस वर्ष अधिकतम मांग 32 हजार मेगावाट तक जाएगी। गत वर्ष मई माह में बिजली की सर्वाधिक मांग 30618 मेगावाट थी।
विज्ञापन
प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देश दिया है कि आने वाले समय में मांग बढ़ेगी, उसे सकुशल पूरा करने के लिए विद्युत विभाग पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप निरंतर विद्युत आपूर्ति देने के साथ सभी विद्युतकर्मी जनता की सेवा के लिए सजग और तत्पर हैं। ऐसे समय में प्रदेशवासियों का सहयोग अपेक्षित है। सभी को देश व प्रदेश के हित में अनावश्यक बिजली के प्रयोग से बचना होगा।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश में बढ़ रही विद्युत मांग को पूरा करने के लिए सभी कार्मिक सजग और तत्पर रहें। भीषण गर्मी में प्रदेशवासियों को परेशानी न हो, जहां कहीं से भी विद्युत व्यवधान की शिकायत मिले उसका तत्काल समाधान कराएं। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर निर्धारित समय पर बदले। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी सुचारू रहे, इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। अनुरक्षण कार्यों को लेकर अनावश्यक विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाए। शटडाउन ऐसे समय न लिया जाए, जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी हो।