फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electricity defaulters can take benefit of OTS scheme in this way, can apply sitting at home in this way

यूपी: बिजली के बकायेदार इस तरह से ले सकते हैं ओटीएस योजना का लाभ, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Mon, 16 Dec 2024 09:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Dec 2024 09:24 PM IST
सार

OTS scheme in UP: यूपी के बिजली विभाग में ओटीएस योजना चल रही है। इस योजना का लाभ आप भी घर बैठे कर सकते हैं। इसके लिए इस पोर्टल में जाना होगा। 

विज्ञापन
UP: Electricity defaulters can take benefit of OTS scheme in this way, can apply sitting at home in this way
यूपी में ओटीएस योजना लागू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिजली बिल के बड़े बकायेदार घर बैठे पावर कॉरपोरेशन की एकमुश्त समाधान योजना का फायदा उठा सकते हैं। यही नहीं, बकाये बिल को किस्तों में चुकाने की सहूलियत भी पा सकते हैं। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन के पोर्टल uppcl.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार के मुताबिक, बकायेदार ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे उनको बिजली के कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिल भी वे ऑनलाइन ही चुका सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे मिलेगी सुविधा
सूचना प्रौद्योगिकी इकाई के अभियंताओं के मुताबिक ऑनलाइन सुविधा का फायदा उठाने के लिए पोर्टल uppcl.org.in के होमपेज पर जाना होगा। होमपेज पर एकमुश्त समाधान योजना को क्लिक करें। क्लिक करते ही उपभोक्ता को अपने जिले का नाम चयनित करना पड़ेगा। जिले का नाम चयनित करते ही उपभोक्ता खाता संख्या को दर्ज करने का ऑप्शन आएगा। इसमें उपभोक्ता खाता संख्या यानी कनेक्शन नंबर जिसे अकाउंट्स आईडी भी कहते हैं, उसे दर्ज करना पड़ेगा। कैप्चा को फिल करने के बाद कितनी किस्तों में बिल जमा करना चाहते हैं, उसका ऑप्शन आएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करते हुए सरचार्ज छूट के बाद किस्त की रकम स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगी। किस्त का ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान करना चाहते हैं, उसका ऑप्शन चुनकर प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed