फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections: The names of candidates in SP will be decided after November 20, in the first phase, candidates will be announced on 100 seats including the sitting MLAs

यूपी चुनाव : 20 नवंबर के बाद तय होंगे सपा उम्मीदवारों के नाम, पहले चरण में मौजूदा विधायकों समेत 100 सीटों पर घोषणा

Thu, 28 Oct 2021 02:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Oct 2021 02:04 AM IST
सार

पूर्वांचल की 15 सीटों पर 60 से 80 आवेदन मिले हैं। इनके अलावा पार्टी ज्वाइन करने वाले भी आवेदन कर रहे हैं। अब तक करीब 18 हजार आवेदन मिल चुके हैं। इसमें करीब पांच हजार आवेदन महिलाओं के हैं। 

विज्ञापन
UP elections: The names of candidates in SP will be decided after November 20, in the first phase, candidates will be announced on 100 seats including the sitting MLAs

विस्तार

समाजवादी पार्टी में विधानसभा उम्मीदवारों के नाम 20 नवंबर के बाद तय होंगे। फिलहाल सर्वे व विभिन्न स्तरों से मिले फीडबैक व जातीय गणित के आधार पर दावेदारों की टॉप 10 सूची तैयार की जा रही है। पहले चरण में 30 विधायकों समेत लगभग 100 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया जाएगा। इससे पहले गठबंधन की गणित सुलझाई जाएगी। 

विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश में सपा के 48 विधायक हैं, लेकिन एक विधायक के भाजपा में जाने के बाद 47 ही बचे हैं। इनके सीटों को छोड़कर अन्य सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वालों से आवेदन मांगे गए हैं। ज्यादातर विस क्षेत्रों में 30 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। पूर्वांचल की 15 सीटों पर 60 से 80 आवेदन मिले हैं। इनके अलावा पार्टी ज्वाइन करने वाले भी आवेदन कर रहे हैं। अब तक करीब 18 हजार आवेदन मिल चुके हैं। इसमें करीब पांच हजार आवेदन महिलाओं के हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आवेदकों द्वारा जमा किए गए शुल्क का मिलान किया जा चुका है। विधानसभा क्षेत्रवार आवेदकों की सूची के आधार पर टॉप 10 सूची बनाने के लिए पार्टी हाईकमान ने मानक तय किए गए हैं। वहीं जहां कम दावेदार हैं वहां टॉप तीन की सूची बनेगी। इसमें क्षेत्र में पकड़ रखने वाले, स्वच्छ छवि, बेहतरीन शैक्षिक व सियासी कैरियर वालों को तरजीह दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन मानकों के आधार पर पार्टी हाईकमान उम्मीदवार के नाम पर मंथन करेगा। इसके बाद अंतिम सूची बनाई जाएगी। यह कार्य 20 नवंबर के बाद होगा। पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि कुछ मौजूदा विधायकों का टिकट कट सकता है तो कुछ का चुनाव क्षेत्र बदला जा सकता है। इनमें वे विधायक होंगे, जिन्होंने किसी न किसी रूप में सपा की छवि प्रभावित किया है या उन पर दगाबाजी का आरोप लगा है। 



स्थानीय उम्मीदवारों को तरजीह देगी पार्टी
सपा हर सीट पर फूंक-फूंक कर कदम रखने के साथ ही गठबंधन के जरिए सियासी ताकत को भी बढ़ाने में जुटी है। पार्टी के रणनीतिकार चाहते हैं कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा तय होने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करना बेहतर होगा। क्योंकि इस बार उम्मीदवार घोषित होने के बाद उसे बदला नहीं जाएगा। इससे लोगों में पार्टी के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि सपा टिकट देने में स्थानीय उम्मीदवारों को तरजीह देगी। उम्मीदवार का विधानसभा क्षेत्र भले बदल जाए, लेकिन किसी जिले के नेता को दूसरे जिले की विधानसभा सीट पर उतारने से परहेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed