{"_id":"61e5aee394dfe053c83ef90f","slug":"up-elections-rally-taken-out-without-permission-former-minister-abhishek-mishra-sued-accused-of-violating-kovid-protocol","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : बिना अनुमति निकाली रैली, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा सहित कई पर मुकदमा, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : बिना अनुमति निकाली रैली, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा सहित कई पर मुकदमा, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप
Tue, 18 Jan 2022 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:15 AM IST
सार
दरोगा अभय कुमार मिश्र ने सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले छह ज्ञात और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन, कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने व महामारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बाइक रैली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा ने बिना अनुमति बाइक रैली निकाली। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन किया गया। वहीं निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर रखा है। इसे भी सपा नेता ने दरकिनार कर दिया। बाइक रैली की लाइव वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट कर दी। वीडियो की जानकारी होते ही हसनगंज थाने में सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा सहित 6 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक रविवार की रात पुलिस को इंस्टाग्राम पर दो विडियो मिले। इस विडियो में कुछ लोग समाजवादी पार्टी के नेता के पक्ष में बाइक रैली निकालते हुए दिखे। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जांच कराई तो पता चला कि एक वीडियो चौराहा नंबर 9 से निरालानगर, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के बीच का है। जबकि दूसरा विडियो सीतापुर रोड से पक्के पुल का है। वीडियो की पडताल में पता चला कि इस बाइक रैली में सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
रैली का लाइव वीडियो इंस्टाग्राम के प्रयोगकर्ता रजी हसन ने पोस्ट किया था। वीडियो मे कुछ लोगों की पहचान की गई। जिसमें राघवेंद्र बाजपेई, वैभव मिश्र, तनवीर अली, वैभव बाजपेई के रूप में की गई।
विज्ञापन
आरोप यह भी है रैली में शामिल हुए लोगों ने मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था। वीडियो के आधार पर हसनगंज कोतवाली में तैनात दरोगा अभय कुमार मिश्र ने सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले रजी हसन, राघवेंद्र बाजपेई, वैभव मिश्र, तनवीर अली, वैभव बाजपेई और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन, कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने व महामारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक जल्द ही इस मामले के सभी आरोपियों को नोटिस भेजा जाएगा। वहीं वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।