फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections: Many leaders including Bhanu Prakash Mishra and Amita Bajpai join BJP

यूपी चुनाव : भानु प्रकाश मिश्रा और अमिता बाजपेयी सहित कई नेता भाजपा में शामिल

Thu, 16 Dec 2021 10:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Dec 2021 10:49 PM IST
सार

गोरखपुर सदर से दो बार शिव सेना और एक बार सपा प्रत्याशी रहे भानु प्रकाश मिश्रा और चित्रकूट से लोकसभा प्रत्याशी रही अमिता बाजपेयी ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
UP Elections: Many leaders including Bhanu Prakash Mishra and Amita Bajpai join BJP
ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने भानु प्रकाश मिश्रा को सदस्यता ग्रहण कराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर सदर से दो बार शिव सेना और एक बार सपा प्रत्याशी रहे भानु प्रकाश मिश्रा और चित्रकूट से लोकसभा प्रत्याशी रही अमिता बाजपेयी ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने विभिन्न दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। बदायूं के बिसौली विधानसभा से प्रत्याशी रहे एवं राष्ट्रपति के सेना पदक से सम्मानित मेजर कैलाश सागर, बलिया के नेता वीरेंद्र पाठक, लखनऊ से बलदेव चौधरी, सहकारी ग्राम विकास बैंक बरेली के पूर्व अध्यक्ष कुंवर सिद्ध राज सिंह लखीमपुर खीरी के आनंद किशोर अवस्थी, सेवा निवृत्त डाक अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, गोरखपुर के विनय कुमार शुक्ल और सेवा निवृत्त आईएएस व पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सलाहकार बाबू राम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि भानु प्रकाश मिश्रा ने 1993 और 1996 में गोरखपुर सदर से शिव सेना और 2007 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन


लाल टोपी पर टिप्पणी पर ‘लाल’ हुए सपाई
कार्यस्थगन पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोरखपुर दौरे के दौरान लाल टोपी पर की गई टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने जमकर हमला बोला। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का काम देख रहे राम सुंदर दास निषाद ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी जब प्रधानमंत्री करेंगे तो इसका मतलब है कि उनके पास कोई विषय नहीं रह गया। उन्होंने लाल रंग को क्रांति का प्रतीक बताते हुए कहा कि लाल रंग की देन है कि भारत स्वतंत्र हुआ। नरेश उत्तम, राजपाल कश्यप, संतोष कुमार सनी और राजेश यादव भी लाल टोपी पर किए गए कमेंट को लेकर आक्रमक थे। इस पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि 2014, 2017 और 2019 में जनता आपको सबक सिखा चुकी है। 2019 में तो आब नीली टोपी वालों से भी पीछे चले गए। नेता सदन दिनेश शर्मा ने कहा कि आपका मुकाबला आपके ही पुराने साथियों से है। उनका इशारा बसपा और कांग्रेस की तरफ था। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मुकाबला किसी से नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed