{"_id":"61e1941066ef25751d42e4fd","slug":"up-elections-in-both-the-jobs-of-husband-and-wife-only-one-will-be-charged-election-duty-the-election-commission-has-given-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : पति-पत्नी दोनों नौकरी में तो सिर्फ एक की लगेगी चुनाव ड्यूटी, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : पति-पत्नी दोनों नौकरी में तो सिर्फ एक की लगेगी चुनाव ड्यूटी, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
Fri, 14 Jan 2022 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Jan 2022 08:47 PM IST
सार
आदेश में कहा गया है कि पति या पत्नी में से किसी एक व्यक्ति को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का प्रार्थना पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी को देना होगा।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी हैं तो विधानसभा चुनाव में दोनों में से सिर्फ एक की ही चुनाव ड्यूटी लगाई जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि पति या पत्नी में से किसी एक व्यक्ति को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का प्रार्थना पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी को देना होगा। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पति-पत्नी में से किसी एक ही चुनाव ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। उधर, उप्र. दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से गर्भवती, गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों और 58 वर्ष से अधिक आयु की महिला शिक्षकों को भी चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की है।
विज्ञापन