फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections: Final publication of voter list today, you can also check your name online

यूपी चुनाव : मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कल, ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं अपना नाम

Tue, 04 Jan 2022 09:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 04 Jan 2022 09:34 PM IST
सार

2002 में प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 9 करोड़ 97 लाख थी। 2007 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 35 लाख हो गई। 2012 में यह संख्या 12 करोड़ 74 लाख और 2017 के चुनाव में यह संख्या बढ़ कर 14 करोड़ 16 लाख हो गई।

विज्ञापन
UP Elections: Final publication of voter list today, you can also check your name online
चुनाव आयोग - फोटो : social media

विस्तार

मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद बुधवार को इसका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। आयोग की ओर से बुधवार को तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

    
पिछले दिनों आयोग की ओर से की गई प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया था कि इस बार के चुनाव में 15 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन बूथों के साथ साथ भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी किया जाएगा। मतदाता अपना नाम www.ceouttarpradesh.nic.in या www.eci.gov.in पर चेक कर सकते हैं। पिछले 2002 से लेकर अब तक की बात करें तो 2002 में प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 9 करोड़ 97 लाख थी। 2007 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 35 लाख हो गई। 2012 में यह संख्या 12 करोड़ 74 लाख और 2017 के चुनाव में यह संख्या बढ़ कर 14 करोड़ 16 लाख हो गई।
विज्ञापन


प्रकाशन के बाद भी मिलेगा नाम जुड़वाने या कटवाने का मौका
आयोग की ओर से यह साफ किया जा चुका है कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भी अगर किसी का नाम छूट जाता है तो उसे मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का मौका दिया जाएगा। संबंधित विधानसभा क्षेत्र का मतदाता नामांकन प्रक्रिया शुरू से पहले तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है। इसके लिए वह चुनाव आयोग की वेबसाइट या जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पर फार्म जमा करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed