फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections: Deputy CM Keshav said - even if aunt and nephew unite again the account of Akhilesh happiness will not be opened

यूपी चुनाव: डिप्टी सीएम केशव बोले- बुआ-भतीजा फिर एक हो जाएं तो भी अखिलेश की खुशियों का खाता नहीं खुलेगा

Fri, 07 Jan 2022 10:50 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 07 Jan 2022 10:50 PM IST
सार

दूरदर्शन के कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अगले 25 वर्षों तक के लिए खाका खींच रखा है। तब तक अखिलेश यादव की दाल नहीं गलने वाली है। उन्होंने कहा कि मेरे और सीएम योगी आदित्यनाथ के संबंध बहुत मजबूत हैं।

विज्ञापन
UP elections: Deputy CM Keshav said - even if aunt and nephew unite again the account of Akhilesh happiness will not be opened
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस की जमीन खिसक गई है। उन्होंने कहा कि 2019 की तरह 2022 में भी बुआ-भतीजा एक हो जाएं तो भी अखिलेश यादव की खुशियों का खाता खुलने वाला नहीं है।

विज्ञापन


दूरदर्शन के कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अगले 25 वर्षों तक के लिए खाका खींच रखा है। तब तक अखिलेश यादव की दाल नहीं गलने वाली है।

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में सबसे बड़े और अवरोधक मुख्यमंत्री के रूप में यदि किसी का नाम लिया जाएगा तो वह अखिलेश यादव का होगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रयागराज में कई चौराहों पर लुंगी छाप गुंडे सक्रिय रहते थे। उन चौराहों से बहन बेटियों का निकलना मुश्किल होता था। लेकिन अब वह परिस्थिति बदली है। बेटियां सुरक्षित हैं। जनता में विश्वास बना है कि भाजपा सरकार में ही प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है।

मेरे और योगी के बीच मजबूत संबंध

उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके और और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच बहुत ही मजबूत संबंध है जो कभी टूट नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed