फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections: Chief Minister Yogi Adityanath may contest from Ayodhya

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, राम मंदिर निर्माण की लहर में योगी अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 13 Jan 2022 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 13 Jan 2022 12:04 AM IST
सार

भाजपा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी कौशांबी की सिराथू सीट या प्रयागराज से भी चुनाव लड़ा सकती है।

विज्ञापन
UP Elections: Chief Minister Yogi Adityanath may contest from Ayodhya
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण की लहर बहा रही भाजपा के राष्ट्रवाद को धार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ाने जा रही है। भाजपा के साथ मुख्यमंत्री के करीबी लोगों ने अयोध्या में योगी की चुनावी जमीन तैयार करना शुरू कर दिया है। उधर, बुधवार को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भी योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ाने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। वहीं शीर्ष नेतृत्व ने भी योगी को अयोध्या से लड़ाने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में भाजपा 80 बनाम 20 के नारे के साथ  में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण और भविष्य में मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को मुद्दा बना रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सत्ता संभालते ही अयोध्या को अपनी सर्वोच्च प्र्राथमिकता में रखा। योगी ने दीपावली पर हर वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव के आयोजन के साथ अयोध्या के घाटों, मंदिरों के साथ समूची अयोध्या के विकास पर जोर दिया है।
विज्ञापन


चुनाव में अयोध्या और राष्ट्रवाद के नाम पर ध्रुवीकरण के लिए भाजपा ने योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि सीएम योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने से ना केवल देश में अच्छा संदेश जाएगा बल्कि अवध और पूर्वांचल की सीटों पर भी भाजपा को बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


....तो गीत सटीक बैठ जाएगा
योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर भजन गायक कन्हैया मित्तल की ओर से गाया गया भजन ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’... भजन सटीक बैठेगा। चुनाव में भाजपा इसी भजन के जरिये प्रचार प्रसार कर रही है।


काशी से मोदी, अयोध्या से योगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से सांसद है, 2014 में मोदी ने यूपी को साधने के लिए काशी से चुनाव लड़ना तय किया था। उनका यह प्रयोग 2014 और 2019 में सफल रहा। काशी और अयोध्या बहुसंख्यक समाज की आस्था के केंद्र है। अब अयोध्या से योगी को चुनाव लड़ाकर भाजपा अपने बहुसंख्यक वोट बैंक को साधना चाहती है।

केशव भी लड़ सकते हैं चुनाव
भाजपा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी कौशांबी की सिराथू सीट या प्रयागराज से भी चुनाव लड़ा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed