फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections: BJP will campaign door to door knocking, 50 campaigners of OBC and SC will go to each assembly constituency

यूपी चुनाव : भाजपा घर-घर दस्तक देकर करेगी चुनाव प्रचार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे ओबीसी व एससी के 50 प्रचारक

Tue, 11 Jan 2022 01:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 Jan 2022 01:24 AM IST
सार

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में करीब दस हजार से अधिक प्रवासी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
UP elections: BJP will campaign door to door knocking, 50 campaigners of OBC and SC will go to each assembly constituency
भाजपा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बीच भाजपा मिशन 300 प्लस को पूरा करने के लिए घर-घर दस्तक देकर चुनाव प्रचार करेगी। पार्टी ने युवाओं, पिछड़ों, दलितों और महिला वोट बैंक को साधने के लिए रणनीति बनाई है। सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में करीब दस हजार से अधिक प्रवासी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान में तैनात किया गया है।

विज्ञापन


पार्टी महिलाओं से संपर्क के लिए महिला संपर्क अभियान शुरू कर रही है। इसके लिए दूसरे प्रदेशों से करीब एक हजार महिला कार्यकर्ता यूपी आई हैं। सोमवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में उन्हें अभियान से जुड़े कामकाज का प्रशिक्षण दिया गया। ये कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क कर उन्हें मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से महिलाओं को मिले लाभ के बारे में बताएंगी। प्रदेश में सपा सरकार में हुए महिला अत्याचार की तुलना में योगी सरकार में आए सुधार की कहानी भी सुनाएंगी। 
विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े वर्ग से संपर्क करने के लिए भाजपा के पचास प्रचारक तैनात किए जाएंगे। इसी प्रकार अनुसूचित जाति के भी तीन से चालीस प्रचारक हर विधानसभा क्षेत्र में तैनात किए है। दूसरे राज्यों से आए ये प्रचारक दलित बस्तियों में संपर्क करेंगे। खासतौर पर जाटव वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन करोड़ लाभार्थियों से करेंगे संपर्क
भाजपा के कार्यकर्ता लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत पीएम आवास योजना, सीएम आवास योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के साढ़े तीन करोड़ लाभार्थियों से भी संपर्क करेगी। प्रत्येक बूथ के लाभार्थियों की सूची बूथ समिति को भेजी गई है। 


पार्टी के कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें यह समझाने का प्रयास करेंगे कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने पर ही वे इन योजनाओं का लाभ निरंतर उठा सकेंगे। दूसरे दल की सरकारें इन योजनाओं को बंद कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed