फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections: Bahubali, Dhananjay Singh preparing to contest elections through BJP allies, Dhananjay Singh from Apna Dal and Jitendra Nishad Party

यूपी चुनाव : भाजपा के सहयोगी दलों के जरिये चुनाव लड़ने की तैयारी में बाहुबली, धनंजय सिंह अपना दल और जितेंद्र निषाद पार्टी से कर रहे तैयारी

Wed, 12 Jan 2022 07:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 12 Jan 2022 07:27 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में धनंजय सिंह खुद या अपनी पत्नी को मल्हनी से चुनाव लड़ाना चाहते है। सूत्रों के मुताबिक वे अपना दल (एस) और जनता दल यूनाइटेड से टिकट हासिल करने का प्रयास कर रहे है। उनका प्रयास है कि अपना दल गठबंधन में भाजपा से मल्हनी सीट ले ताकि वह उस पर चुनाव लड़ सके।

विज्ञापन
UP Elections: Bahubali, Dhananjay Singh preparing to contest elections through BJP allies, Dhananjay Singh from Apna Dal and Jitendra Nishad Party
धनंजय सिंह

विस्तार

प्रदेश के बाहुबली और विवादित नेता भाजपा के सहयोगी दलों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। पूर्व राज्यसभा सदस्य धनंजय सिंह मलहनी से अपना दल (एस) से चुनाव लड़ना चाहते है। वहीं भाजपा से निष्कासित जितेंद्र सिंह बबलू निषाद पार्टी से चुनाव लड़ सकते है। सहयोगी दलों के बाहुबली नेताओं से गठजोड़ ने भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में निषाद पार्टी ने भाजपा से मलहनी सीट गठबंधन में मांगी थी। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने उप चुनाव में धनंजय सिंह को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव भी दिया था। लेकिन भाजपा ने किसी भी बाहुबली को टिकट देने से इनकार कर दिया। हालांकि धनंजय सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। गत वर्ष हुए पंचायत चुनाव में धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में धनंजय सिंह खुद या अपनी पत्नी को मल्हनी से चुनाव लड़ाना चाहते है। सूत्रों के मुताबिक वे अपना दल (एस) और जनता दल यूनाइटेड से टिकट हासिल करने का प्रयास कर रहे है। उनका प्रयास है कि अपना दल गठबंधन में भाजपा से मल्हनी सीट ले ताकि वह उस पर चुनाव लड़ सके। उधर, सूत्रों का यह भी कहना है कि जनता दल यूनाइटेड भी भाजपा से गठबंधन में दो सीट की मांग कर रहा है। जेडीयू भी मल्हनी सीट चाहता है ताकि उस सीट से धनंजय सिंह या उनकी पत्नी को चुनाव लड़ा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के विरोध के बाद भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू निषाद पार्टी में शामिल हो गए है। जितेंद्र सिंह अयोध्या की बीकापुर से निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बीते दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर कहा था कि भाजपा जिताऊ और टिकाऊ के साथ उसे ही टिकट देगी जिसकी जनता और कार्यकर्ताओं में स्वीकार्यता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed