{"_id":"60e300468ebc3ebf5205ef81","slug":"up-election-of-block-chief-on-july-10-nomination-on-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Block Pramukh Chunav : ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए आठ को नामांकन, 10 जुलाई को मतदान और मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Block Pramukh Chunav : ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए आठ को नामांकन, 10 जुलाई को मतदान और मतगणना
Mon, 05 Jul 2021 06:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:52 PM IST
सार
आयोग के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पांच जुलाई को ही चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर देंगे। प्रमुख पद के लिए नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच आठ जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रमों का एलान कर दिया गया है। आठ जुलाई को नामांकन होंगे और 10 जुलाई को मतदान व मतगणना होगी। इसी के साथ प्रमुख चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। चुनाव संबंधी पूरी कार्यवाही तीन दिन के भीतर पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख के सामान्य निर्वाचन-2021 के लिए 5 जुलाई से 10 जुलाई तक का समय तय किया है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन
आयोग के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पांच जुलाई को ही चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर देंगे। प्रमुख पद के लिए नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच आठ जुलाई को होगी। नामांकन वापसी की कार्यवाही नौ जुलाई को की जाएगी। 10 जुलाई को मतदान व मतगणना के लिए तय किया गया है।
विज्ञापन
विस्तृत कार्यक्रम
| नामांकन | 8 जुलाई 11 बजे से 3 बजे तक |
| नामांकन पत्रों की जांच | 8 जुलाई 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक |
| नाम वापसी | 9 जुलाई 11 बजे से 3 बजे तक |
| मतदान | 10 जुलाई 11 बजे से 3 बजे तक |
| मतगणना | 10 जुलाई 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक |