{"_id":"665462e3ea273629600d0905","slug":"up-election-commission-removed-two-officers-of-the-state-firozabad-adm-abhishek-singh-transferred-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के दो अधिकारियों को चुनाव आयोग ने हटाया, हटाए गए फिरोजाबाद के एडीएम अभिषेक सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के दो अधिकारियों को चुनाव आयोग ने हटाया, हटाए गए फिरोजाबाद के एडीएम अभिषेक सिंह
Mon, 27 May 2024 05:09 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 27 May 2024 05:09 PM IST
सार
चुनाव आयोग ने प्रदेश के दो अधिकारियों को उनकी वर्तमानी तैनाती से हटा दिया है। इसमें से एक फिरोजाबाद के एडीएम अभिषेक सिंह हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चुनाव आयोग ने प्रदेश के दो अधिकारियों को उनकी वर्तमानी तैनाती से हटा दिया है। इसमें से एक फिरोजाबाद के एडीएम अभिषेक सिंह हैं। ऐसी खबरें हैं कि उनके खिलाफ शिकायत के बाद आयोग की तरफ से यह कार्रवाई हुई है। 7 मई को फिरोजाबाद में चुनाव हुए थे। उनसे जुड़ी शिकायतें चुनाव के दौरान की ही हैं। अभिषेक सिंह के अलावा फिरोजाबाद में तैनात एक सीओ का तबादला भी किया गया है। अभिषेक सिंह को हटाने का आदेश नियुक्ति विभाग को प्राप्त हो गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि शीघ्र ही इन दोनों पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी।
मालूम हो कि आचार संहिता के दौरान तबादलों का अधिकार सिर्फ चुनाव आयोग को है। यूपी सहित पूरे देश में चार चरणों में चुनाव हो रहा है। एक जून को अंतिम चरण का मतदान होना है। वोटों की गिनती चार जून को होगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि आचार संहिता के दौरान तबादलों का अधिकार सिर्फ चुनाव आयोग को है। यूपी सहित पूरे देश में चार चरणों में चुनाव हो रहा है। एक जून को अंतिम चरण का मतदान होना है। वोटों की गिनती चार जून को होगी।
विज्ञापन