फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Sanjay Singh announces, if you form the government, all the old loans of farmers will be forgiven

UP Election 2022 : संजय सिंह ने की घोषणा, आप की सरकार बनी तो किसानों के सभी पुराने कर्ज होंगे माफ

Thu, 20 Jan 2022 10:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 Jan 2022 10:59 PM IST
सार

कहा कि यह सिर्फ घोषणा नहीं है, बल्कि केजरीवाल की गारंटी है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसान आज बदहाल है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Sanjay Singh announces, if you form the government, all the old loans of farmers will be forgiven
सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने किसानों के सभी कर्ज माफ करने के साथ उन्हें मुफ्त बिजली देने और उनके पुराने सभी बिजली बिल माफ करने की घोषणा की है। उन्होंने किसानों के गन्ना मूल्य व क्रय केंद्रों पर बेचे गए अनाज का 24 घंटे में भुगतान और न्यूनतम समर्थन मूल्य देने समेत कई घोषणाएं कीं। वे बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सिर्फ घोषणा नहीं है, बल्कि केजरीवाल की गारंटी है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसान आज बदहाल है। उन्होंने कहा कि किसानों से संबंधित ये घोषणाएं केजरीवाल की चौथी गारंटी है। इससे पहले पार्टी ने महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार पेंशन देने, बेरोजगारों को पांच हजार प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने और आम जनता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की गारंटी दे चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने पर सभी गारंटी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने सरकार बनने पर किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे भी वापस लेने और हर साल गन्ना मूल्य बढ़ाने की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed