{"_id":"61faa8cc8708b9043715b557","slug":"up-election-2022-mayawati-s-election-rally-in-ghaziabad-on-thursday-preparations-to-raise-the-issue-of-high-court-bench","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : मायावती की गाजियाबाद में चुनावी जनसभा आज, हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा उठाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : मायावती की गाजियाबाद में चुनावी जनसभा आज, हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा उठाने की तैयारी
Thu, 03 Feb 2022 10:36 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:36 AM IST
सार
आगरा में जनसभा से आगाज कर मायावती ने अब एनसीआर पर फोकस किया है। इसी कड़ी में गाजियाबाद में जनसभा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ मंडल की सभी विधानसभा सीटों को साधने के इरादे से बसपा सुप्रीमो मायावती बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के कविनगर स्थित रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। मंडल के सभी उम्मीदवारों ने इसके लिए अपनी ताकत लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आगरा में जनसभा से आगाज कर मायावती ने अब एनसीआर पर फोकस किया है। इसी कड़ी में गाजियाबाद में जनसभा आयोजित की जा रही है। मायावती वहां बसपा के कामों को गिनाएंगी। चाहे गौतमबुद्ध नगर को नया जिला बनाने की बात हो या महात्मा गौतमबुद्ध विवि का गठन, इसे जनता के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
मायावती की योजना है कि पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच के गठन का मुद्दा जोरशोर से उठाया जाए। कार्यकर्ताओं को संदेश भी भेजा है कि पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट के एक बेंच की पुरानी मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। मेरठ मंडल के जिले गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर के लोगों को लगभग 720 किमी, बुलंदशहर के लोगों कोे लगभग 700 और मेरठ के लोगों को करीब 765 किमी की दूरी पारकर इलाहाबाद जाना पड़ता है। यहां के लोगों की उपेक्षा और तिरस्कार क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन