फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: For the first time, a member of Congress-Nehru family is the face of the post of CM, Priyanka Gandhi said – there is no other face of the party in UP except me

UP Election 2022 : पहली बार कांग्रेस-नेहरू परिवार का सदस्य सीएम पद का चेहरा, प्रियंका गांधी ने कहा-यूपी में पार्टी का मेरे अलावा कोई और चेहरा नहीं

Fri, 21 Jan 2022 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jan 2022 07:54 PM IST
सार

पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम पद के चेहरे से संबंधित सवाल पर कहा कि प्रदेश में पार्टी का उनके अलावा कोई और चेहरा नहीं है। राजनीतिक हलकों में इसके गहरे निहितार्थ माने जा रहे हैं। विश्लेषकों की नजर में भी इस फैसले से यूपी में कांग्रेस काफी सीटों पर मुकाबले में जरूर दिखेगी।

विज्ञापन
UP Election 2022: For the first time, a member of Congress-Nehru family is the face of the post of CM, Priyanka Gandhi said – there is no other face of the party in UP except me
प्रियंका गांधी

विस्तार

देश में पहली बार कांग्रेस-नेहरू परिवार का कोई सदस्य सीएम पद का उम्मीदवार होगा। पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम पद के चेहरे से संबंधित सवाल पर कहा कि प्रदेश में पार्टी का उनके अलावा कोई और चेहरा नहीं है। राजनीतिक हलकों में इसके गहरे निहितार्थ माने जा रहे हैं। विश्लेषकों की नजर में भी इस फैसले से यूपी में कांग्रेस काफी सीटों पर मुकाबले में जरूर दिखेगी।

विज्ञापन


प्रियंका से पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चेहरे को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन, पार्टी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। क्या पार्टी बिना चेहरे के यूपी में चुनाव लड़ेगी। प्रियंका ने जवाब दिया कि क्या आपको (मीडिया को) यूपी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है? इस पर पुन: पूछा गया कि क्या आप ही चेहरा होंगी। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में हर जगह पर उन्हीं का चेहरा दिख रहा है।
विज्ञापन


प्रियंका का जवाब गोलमोल, पर राजनीति में नया परिवर्तन
बीएचयू के राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो. कौशल किशोर मिश्रा कहते हैं कि यूपी में सीएम पद के चेहरे को लेकर प्रियंका गांधी का जवाब गोलमोल है। अगर वह सीएम पद का चेहरा हैं तो उन्हें स्वयं चुनाव मैदान में उतरकर किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लड़ रहे हैं और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी करहल से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। मायावती भी कह चुकी हैं कि चुनाव नहीं लड़ेंगी, पर अगर उनकी पार्टी बहुमत में आती है, तो वह ही मुख्यमंत्री बनेंगी। वह कई बार सीएम रह चुकी हैं, इसलिए उनका ऐसा कहना तर्कसंगत लगता है। लेकिन, प्रियंका ने तो आज तक कोई चुनाव लड़ा ही नहीं। गांधी परिवार के किसी सदस्य का सीएम पद के चेहरे के बाबत इस तरह की बात करना वाकई राजनीति में नया परिवर्तन है। क्योंकि, इस परिवार के सदस्य हमेशा प्रधानमंत्री पद के दावेदार ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय मुकाबले में आ सकती है कांग्रेस
दिल्ली विवि के जाकिर हुसैन कॉलेज के शिक्षक व राजनीतिक विश्लेषक डॉ. लक्ष्मण यादव कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी के सीएम पद के चेहरे को लेकर जिस तरह से प्रियंका का बयान आया है, वो पार्टी की खोई जमीन को वापस लाने में मददगार साबित हो सकता है। अभी भाजपा चाहती है कि लड़ाई उसके और सपा के बीच रहे, ताकि हिंदू-मुस्लिम के आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण हो सके। प्रियंका के बयान से यूपी की 30-40 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय मुकाबले में आ सकती है। बसपा का अपना आधार वोट है। कांग्रेस के भी प्रभावी भूमिका में आने से धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण नहीं हो सकेगा। इससे धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक ताकतों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed