{"_id":"6217a6fd2f1d7f02df38cb15","slug":"up-election-2022-dimple-yadav-and-jaya-bachchan-also-landed-in-the-field-will-hold-public-meetings-at-various-places-including-kaushambi-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : डिंपल यादव और जया बच्चन भी उतरीं मैदान में, कौशांबी, जौनपुर सहित विभिन्न स्थानों पर करेंगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : डिंपल यादव और जया बच्चन भी उतरीं मैदान में, कौशांबी, जौनपुर सहित विभिन्न स्थानों पर करेंगी जनसभा
Fri, 25 Feb 2022 01:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:40 PM IST
सार
सपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की पहली सूची में ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन का नाम शामिल किया गया था।
विज्ञापन
जया बच्चन और डिंपल यादव (फाइल फोटो)
विस्तार
समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद डिंपल यादव और राज्य सभा सदस्य जया बच्चन भी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतर गई हैं। दोनों 25 को कौशांबी और 26 को जौनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
सपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की पहली सूची में ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन का नाम शामिल किया गया था। डिंपल यादव ने लखनऊ में रोड शो किया।
विज्ञापन
अब डिंपल यादव व जया बच्चन शुक्रवार सुबह 11.30 बजे प्रयागराज पहुचेंगी। यहां से कौशांबी के सिराथू, मंझनपुर और चायल विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
इसी तरह 26 को वह दोनों जौनपुर पहुंचेंगी। यहां मड़ियाहू, मछलीशहर में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी।