फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022 Phase 3 Voting: Campaigning Will End Today 59 Seats in 16 Districts Vote On Sunday

UP Chunav 2022: तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान

Fri, 18 Feb 2022 04:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Feb 2022 04:46 PM IST
सार

इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होना है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि जिन जिलों में चुनाव होना है, वहां बूथों पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
UP Election 2022 Phase 3 Voting: Campaigning Will End Today 59 Seats in 16 Districts Vote On Sunday
ईवीएम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को प्रचार थम जाएगा। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा व सपा के लिए यह चरण अहम माना जा रहा है। इस चरण में कई जिले ऐसे हैं जो कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां जबरदस्त सेंधमारी की थी और 59 में से 49 सीटें जीतीं थीं। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीट मिली थी। सपा के लिए चुनौती अपने गढ़ को दोबारा पाने की है वहीं भाजपा के लिए चुनौती अपना पिछला रिकार्ड दोहराने की है।

विज्ञापन

    
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान होना है। यहां शुक्रवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी।  इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होना है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि जिन जिलों में चुनाव होना है, वहां बूथों पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed