फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Akhilesh said, people of the state are determined to remove BJP

UP Election 2022: अखिलेश बोले, भाजपा को हटाने के लिए प्रदेश की जनता संकल्पित

Sun, 23 Jan 2022 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 23 Jan 2022 08:56 PM IST
सार

कहा कि सपा और भाजपा में बुनियादी फर्क यह है कि समाजवादी लोग कभी नकारात्मक राजनीति नहीं करते हैं, लेकिन भाजपा नफरत फैलाती है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh said, people of the state are determined to remove BJP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। वह भाजपा को हटाने के लिए संकल्पित है। जनता को भरोसा है कि सपा ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता की आशा और आकांक्षा सपा सरकार बनने पर ही पूरी हो सकेगी। समाजवादी सरकार की पिछली उपलब्धियां गवाह हैं कि समाजवादी जो कहते हैं, वहीं करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा में बुनियादी फर्क यह है कि समाजवादी लोग कभी नकारात्मक राजनीति नहीं करते हैं, लेकिन भाजपा नफरत फैलाती है। समाजवादी प्रगतिशील सोच की पार्टी है जबकि भाजपा के पास विकास का कोई विजन नहीं है। समाजवादी सरकार के समय जो निर्माण कार्य हुए और बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ उसके आगे भाजपा सरकार ने एक ईंट भी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ा। सपा सरकार के समय जो बिजलीघर बने वे ज्यों के त्यों वहीं खड़े हैं। भाजपा ने जनता को महंगी बिजली देकर परेशान किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अच्छे से पढ़ाई कर सकें और शिक्षा रोजगार के क्षेत्र में भविष्य बना सकें, इसके लिए करीब 20 लाख लैपटॉप सपा सरकार ने बांटे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति को झूठ से अर्थहीन बना दिया हैं। अपनी साजिशों से उसने जनता के बीच विश्वास खो दिया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। अन्याय, अत्याचार से लोग त्रस्त हैं। भाजपा के अब गिने चुने दिन रह गए हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed