फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: 500 crore rupees betting market on BJP win.

सट्टा बाजार: यूपी के चुनावी रण पर लगा 500 करोड़ का दांव, भाजपा गठबंधन को दे रहे 238-240 सीटें

Wed, 09 Mar 2022 11:43 AM IST
ishwar ashish भानु शुक्ल, अमर उजाला, लखनऊ
भानु शुक्ल, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Mar 2022 11:43 AM IST
सार

यूपी चुनाव के परिणाम पर सटोरियों ने 500 करोड़ रुपये का सट्टा लगाया है। मुंबई, नागपुर, पुणे से लेकर इंदौर, दिल्ली व अहमदाबाद से भी ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
UP Election 2022: 500 crore rupees betting market on BJP win.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में अब कुछ घंटों का ही समय रह गया है। इससे जहां सियासी दलों की धड़कन बढ़ी हुई है तो सट्टा बाजार भी तेजी पर है। दिल्ली, मुंबई, नागपुर व पुणे, इंदौर से लेकर अहमदाबाद तक में यूपी के चुनावी रण पर सट्टा लग रहा है। बीजेपी व सपा की हार-जीत से लेकर, पार्टियों की सीटों की संख्या, जिलों की प्रमुख सीटों व दिग्गजों की हार-जीत तक पर खूब दांव लग रहे हैं।

विज्ञापन


शुरुआती दौर में तो सट्टा बाजार में सपा गठबंधन व अखिलेश यादव छाए रहे, लेकिन तीसरे चरण के मतदान के बाद साइकिल पिछड़ती ही चली गई। मौजूदा समय में बीजेपी और योगी पर अधिक भरोसा देखने को मिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक यूपी चुनाव पर अब तक करीब 500 करोड़ रुपये का सट्टा लग चुका है।
विज्ञापन


चुनाव की शुरुआत में अखिलेश यादव का माहौल बनते देख सट्टा बाजार में सपा पर करोड़ों के दांव लग गए। हालांकि, जैसे-जैसे चरण पूरे होते गए, सट्टा बाजार में बीजेपी का दांव बढ़ता व सपा का घटता रहा। मंगलवार को सपा पर सट्टे का भाव एक पर तीन रुपये बताया गया। यानी, 3200 रुपये लगाने पर 10 हजार मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत की गुंजाइश कम होने के कारण तीन गुना तक रेट बढ़ने पर भी अब सपा पर न के बराबर ही दांव लग रहे हैं। वहीं, बीजेपी की जीत व योगी की दोबारा ताजपोशी के प्रबल आसार देख सट्टे का भाव सौ पर 130 हो गया है। इस पर भी महज 24 घंटे में बीजेपी पर कई करोड़ का दांव लगाया गया है।

सट्टा बाजार हाईलाइट्स
यूपी में आएंगे तो योगी ही
बीजेपी गठबंधन को 238-240 सीटें
सिर्फ बीजेपी की सीटें 200
सपा की सीटें 120-145
बसपा 10-25 सीटें
कांग्रेस 02-06 सीटें

इस तरह लग रहे दांव
मुख्यमंत्री योगी अपनी सीट से लगभग कितने वोट से जीतेंगे।
बीजेपी को सवा दो सौ से ढाई सौ सीटें मिलेंगी।
बीजेपी को ढाई सौ से अधिक सीटें मिलेंगी।
अखिलेश यादव व एसपी सिंह बघेल की हार-जीत पर भी लगे हैं दांव।
सपा सौ सीट का आंकड़ा पार करेगी या नहीं।
सपा डेढ़ सौ सीट का आंकड़ा पार करेगी या नहीं।
लखनऊ पश्चिम व मध्य सीट पर ही लगा है करोड़ों रुपये का दांव।
कांग्रेस दहाई तक पहुंचेगी या नहीं, इस पर भी लगे हैं दांव।
स्वामी प्रसाद मौर्य व नीलकंठ तिवारी पर भी लगे दांव।

बदलते समीकरण संग हो रहे उतार-चढ़ाव

1. सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े सटोरियों ने भी सर्वे कराए हैं। प्रमुख शहरों व दिग्गजों की सीटों पर खास नजर रखी।
2. पल-पल बदलते समीकरणों पर भी सटोरियों की नजर रहती है। इसके अनुरूप सट्टे के रेट तय किए जा रहे हैं।
3. राजस्थान के फौलादी सट्टा बाजार ने भाजपा को 230-240, जबकि सपा को 130-140 सीटें दी हैं।
4. अहमदाबाद के सटोरिये भी बीजेपी पर भरोसा जता रहे हैं। इनके मुताबिक भी बीजेपी को 230 से 240 सीटें मिलेंगी। हालांकि, दांव ढाई सौ पार पर भी लगे हैं।
5. दिल्ली के सटोरियों ने पहले बीजेपी की 220 से 230 सीटों तक पर दांव लगाए थे। अब 260 सीटें बताई जा रही हैं।
6. लखनऊ के सट्टा बाजार में मंगलवार को ही चार से पांच करोड़ तक दांव पर लगे। इनमें से 80 प्रतिशत दांव भाजपा की 250 प्लस सीटों व योगी की दोबारा ताजपोशी पर लगा है।

ऑनलाइन ही नहीं ऑफलाइन भी लगा रहे दांव
राजधानी के चौक, डालीगंज, ठाकुरगंज, नाका, अमीनाबाद से लेकर पुराने शहर के कई इलाकों में सट्टेबाजों के बुकी सक्रिय हैं। विभिन्न एप व अन्य ऑनलाइन माध्यमों से ये रकम दांव पर लगाते हैं। पुणे व मुंबई में बैठे बड़े सटोरियों ने सिक्योरिटी रकम जमा करके दर्जनों बुकी को आईडी व पासवर्ड दे रखा है, ताकि पूरा हिसाब-किताब अपडेट रहे। कई जगह ऑफलाइन भी सट्टा लगाया जा रहा है। वहीं, सट्टेबाजों के सक्रिय होने की भनक लगने पर पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच की टीमें भी अलर्ट हैं। बीते कुछ दिनों में 10 से अधिक सट्टेबाज दबोचे भी जा चुकेहैं, लेकिन बड़ी मछलियां अभी जाल में नहीं फंसी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed