फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2020: Congress will take out Shakti Yatras in the state on February 21, also plans to march one lakh women in Lucknow on March 8

UP Election 2020 : प्रदेश में 21 फरवरी को शक्ति यात्राएं निकालेगी कांग्रेस, आठ मार्च को लखनऊ में एक लाख महिलाओं के मार्च की भी योजना

Fri, 18 Feb 2022 08:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Feb 2022 08:23 PM IST
सार

पार्टी ने तय किया है कि 21 फरवरी को सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 11:30 बजे शक्ति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि ये यात्राएं सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ एक ही दिन और एक ही समय आयोजित होंगी।

विज्ञापन
UP Election 2020: Congress will take out Shakti Yatras in the state on February 21, also plans to march one lakh women in Lucknow on March 8
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी 21 फरवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति यात्रा का आयोजन करेगी। महिला सशक्तीकरण और अन्याय व असमानता के खिलाफ लड़ रही महिलाओं के सम्मान में इस आयोजन को करने का फैसला किया गया है। वहीं, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में एक लाख महिलाओं के मार्च का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इन आयोजनों के लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी है। पार्टी ने तय किया है कि 21 फरवरी को सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 11:30 बजे शक्ति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि ये यात्राएं सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ एक ही दिन और एक ही समय आयोजित होंगी। इसका उद्देश्य ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ स्लोगन को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


प्रत्येक स्थान पर शक्ति यात्रा का रूट 2 किमी लंबा होगा और करीब एक हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन यात्राओं में पुरुष भी शामिल होंगे, लेकिन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं के हाथ में गुलाबी रंग का 50-100 मीटर का एक विशाल झंडा होगा। सभी महिलाएं गुलाबी रंग के कपड़ों में मार्च में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदयात्रा में गुलाबी रंग के गुब्बारों का इस्तेमाल किया जाएगा हर विधानसभा क्षेत्र में उन 10 उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनका सामाजिक व महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने दावा किया कि 8 मार्च को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में सभी जिलों से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed