फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Elderly man dragged from cot by nearly a dozen stray dogs, severely mauled; dies during treatment

यूपी: बुजुर्ग को चारपाई से घसीट ले गए करीब एक दर्जन आवारा कुत्ते, जमकर नोंचा; इलाज के दौरान हुई मौत

Tue, 30 Sep 2025 06:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 30 Sep 2025 06:36 AM IST
सार

Dogs bitten: यूपी के बाराबंकी जिले में करीब एक दर्जन कुत्तों को झुंड ने एक बुजुर्ग पर सोने के दौरान हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP: Elderly man dragged from cot by nearly a dozen stray dogs, severely mauled; dies during treatment
आवारा कुत्तों ने किया हमला। प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

 सुबेहा थाना क्षेत्र की सिधियावां ग्राम पंचायत के मंजरे मेहदियां में रविवार भोर एक आवारा कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग दयाराम (70) पर हमला कर दिया। कुत्ते उनको चारपाई से घसीट कर सड़क के पार तक ले गए। सोमवार को बुजुर्ग ने लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार दयाराम अपने पुत्र और पुत्री के साथ खेत में बने घर में अकेले रहते थे। रविवार सुबह पुत्र किसी काम से चले गए थे। बुजुर्ग घर के पास ही चारपाई पर सो रहे थे। घर में सिर्फ पुत्री मौजूद थी। करीब छह बजे झुंड में आए एक दर्जन से अधिक कुत्तों ने सोते हुए दयाराम पर हमला कर दिया और उन्हें चारपाई से खींचकर सड़क के दूसरी ओर खेत तक ले गए। कुत्तों ने उनको जमकर नोंचा। 
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे गांव के पुत्तीलाल की गुहार पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ कर भगाया। ग्राम प्रधान के पति विक्रम सिंह ने बताया कि गंभीर चोट के कारण दयाराम को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र निर्मल ने बताया कि लखनऊ में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिस्किट खिलाने में देरी से किया हमला!
ग्रामीणों का कहना है कि दयाराम रोज सुबह-शाम झुंड में आए कुत्तों को बिस्किट खिलाते थे। रविवार सुबह बिस्किट खिलाने में देरी हो गई। कुछ देर तक कुत्ते इधर-उधर घूमते रहे और फिर अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों का मानना है कि कुत्तों ने भोजन में देरी होने पर हमला किया। इसे लेकर ग्रामीणों ने लाठी डंडों से लैस होकर गांव से कुत्तों को भगाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed