फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Eight units of the state closed, allegations of purchasing electricity from outside, issue of not providin

यूपी: प्रदेश की आठ इकाइयां हुईं बंद, बाहर से बिजली खरीदने का आरोप, उठा 24 घंटे बिजली न देने का मुद्दा

Thu, 21 Nov 2024 10:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 21 Nov 2024 10:09 PM IST
सार

Power unit of UP: प्रदेश में आठ बिजली उत्पादन इकाइयां बंद कर दी गई है। इसके पीछ कम मांग होना बताया जा रहा है। लेकिन इसका दूसरा पक्ष यह है कि 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। 

 

विज्ञापन
UP: Eight units of the state closed, allegations of purchasing electricity from outside, issue of not providin
यूपी में बिजली संकट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में आठ बिजली उत्पादन इकाइयां बंद कर दी गई है। इसके पीछ कम मांग होना बताया जा रहा है, लेकिन एक्सचेंज से बिजली भी खरीदी जा रही है और उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली भी नहीं दी जा रही है। उपभोक्ता परिषद के इस पर विरोध जताया है। उपभोक्ता अधिकार नियम 2020 की धारा 10 का उलंघन करार दिया है। उन्होंने ऊर्जा मंत्रालय में नॉर्दर्न रीजन लोड डिस्पैच सेंटर (एनआरएलडीसी) के कार्यकारी निदेशक नबरून राय को भी पूरे मामले की जानकारी देते हुए हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन


उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली पाने का अधिकार है। इसके बाद भी तीन दिन से ग्रामीण इलाके में छह घंटे की कटौती की जा रही और 18 घंटे आपूर्ति की जा रही है। इसमें भी विभिन्न कारणों से ग्रामीणों को 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कार्पोरेशन ने बिजली की मांग कम होने की बात कहते हुए आठ उत्पादन इकाइयों को बंद कर दिया है। दूसरी तरफ पावर एक्सचेंज से हर दिन करीब 15 से 20 लाख की बिजली खरीद रहा है। जबकि खुद की उत्पादन इकाइयां चलाने से इससे कम मूल्य में बिजली मिल सकती है। कम मूल्य में बिजली देने के एवज में ही सरकार की ओर से पावर कार्पोरेशन को अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन


आयोग में दाखिल किया है जनहित प्रस्ताव
उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विद्युत नियामक आयोग में जनहित प्रस्ताव दाखिल कर हस्तक्षेप की मांग की है। इसमें बताया कि कम बिजली मांग बताकर आठ उत्पादन इकाइयों को बंद करना मनमानी है और उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी है। जिन मशीनों को बंद किया गया है उनकी क्षमता करीब 1800 मेगावाट है। कार्पोरेशन एक मशीन चलाकर अपनी जरूरत को पूरा कर सकता है। ऐसे में उसे एक्सचेंज से महंगी बिजली नहीं खरीदनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed