फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : Education mafia along with brother Vijay Yadav arrested in Ayush scam

Lucknow : आयुष घोटाले में शिक्षा माफिया विजय यादव भाई समेत गिरफ्तार, एसटीएफ की कार्रवाई

Sat, 03 Dec 2022 01:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
UP : Education mafia along with brother Vijay Yadav arrested in Ayush scam
demo pic...

आयुष कॉलेजों में छात्रों के दाखिले में हुए चर्चित घोटाले में यूपी एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को गाजीपुर के शिक्षा माफिया विजय यादव और उसके भाई धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीफ ने विजय को पूछताछ के लिए विजय को वाराणसी एयर पोर्ट से उठाकर लखनऊ लाई थी। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। विजय भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा का कोषाध्यक्ष है।

विज्ञापन


बता दें आयुष कॉलेजों में हुए घोटाले की जांच-पड़ताल कर रही एसटीएफ को पूर्वांचल के आधा दर्जन से अधिक कॉलेज प्रबंधकों के भी शामिल होने की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर एसटीएफ की टीम लगातार इन प्रबंधकों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए इनके बारे में जानकारी एकत्र कर रही थी। इसी कड़ी में एसटीएफ एक दिन पहले विजय को वाराणसी से लखनऊ लाकर पूछताछ कर रही थी। एसटीएफ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रों के दाखिले में कॉलेज के किन.किन लोगों की भूमिका रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुतबिक आयुष घोटाले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों से हुई पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने कई कॉलेज संचालकों और प्रबंधकों के बारे में गोपनीय सूचना जुटा रही थी। इसके आधार पर ही गिरफ्तार शिक्षा माफिया से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि विजय और उसके भाई धर्मेन्द्र से अब तक की पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। जिसके आधार पर एसटीएफ कुछ और लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है। इसके अलावा कई कॉलेजों के प्रधानाचार्य भी एसटीएफ के निशाने पर हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ और प्रबंधकों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed