फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ED raids premises of former SP MLA Deep Narayan; searches conducted in Lucknow and Jhansi.

UP: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, लखनऊ और झांसी में मारे छापे

Wed, 08 Jul 2026 10:51 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 08 Jul 2026 10:51 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के लखनऊ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की और कई दस्तावेज बरामद किए।

विज्ञापन
UP: ED raids premises of former SP MLA Deep Narayan; searches conducted in Lucknow and Jhansi.
- फोटो : ANI

विस्तार

 झांसी की गरौठा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापे मारे, जिसमें करोड़ों रुपये की अघोषित चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। ईडी ने यह कार्रवाई विजिलेंस द्वारा दीप नारायण और उनके सहयोगियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की एफआईआर के आधार पर की है। छापे की कार्रवाई झांसी, लखनऊ और बांदा के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर जारी है।

विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों के मुताबिक विजिलेंस ने 30 जुलाई 2020 को दीप नारायण और उनके सहयोगियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की एफआईआर दर्ज की थी, जिसके आधार पर सितंबर 2022 में ईडी के प्रयागराज सब जोनल कार्यालय ने भी प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं उनके खिलाफ प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, धोखाधड़ी, जालसाजी, जबरन वसूली, हत्या की कोशिश, डकैती जैसे करीब 60 मामले दर्ज किए हैं। ईडी ने अपनी जांच आगे बढ़ाने के लिए बुधवार सुबह दीप नारायण के लखनऊ और झांसी के ठिकानों को खंगाला। 
विज्ञापन


झांसी के अलावा राजधानी स्थित उनके न्यू हैदराबाद और कानपुर रोड स्थित सनराइज अपार्टमेंट के फ्लैट्स को खंगाला गया, जहां करोड़ों रुपये की संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए। जांच से पता चला कि उन्होंने रीयल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और अन्य व्यवसायों में लगी कंपनियों और एलएलपी फर्म्स के नेटवर्क के जरिए अपराध से कमाई की गई। बाद में बड़ी मात्रा में धनराशि की मनी लांड्रिंग की गई। छापे की जद में उनके परिजन, संस्थाएं, सहयोगियों के आवास और व्यावसायिक ठिकाने भी शामिल किए गए थे। इसका उद्देश्य दीप नारायण और उनके सहयोगियों द्वारा अपराध से की गई कमाई, संपत्तियों के असली मालिक, वित्तीय लेनदेन और संदिग्ध अवैध स्रोतों से हासिल की गई संपत्ति से जुड़े सुबूत जुटाना था। ईडी के अधिकारी छापे में बरामद आपत्तिजनक दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और चल-अचल संपत्ति व वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 करोड़ की अघोषित संपत्ति का पता चला था
पूर्व विधायक के खिलाफ विजिलेंस जांच में करीब 23 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्तियों का खुलासा हुआ था। जांच में उनकी आय के सभी ज्ञात स्रोतों से 14.30 रुपये जुटाने की जानकारी मिली थी, जबकि छानबीन में उनके पास कुल 37.32 करोड़ रुपये की संपत्ति पाई गई। साथ ही उनके तीन बिजनेस पार्टनर का नाम भी सामने आया था। झांसी पुलिस दीप नारायण और उनके करीबियों की 600 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली संपत्तियों को जब्त भी कर चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed