फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ED notice to former minister Salman Khurshid's wife Louise

यूपी: पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस को ईडी का नोटिस, 15 फरवरी को लखनऊ में बातचीत के लिए तलब

Sat, 10 Feb 2024 07:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 10 Feb 2024 07:08 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी को ईडी ने नोटिस दिया है। उनसे 15 फरवरी को पूछताछ होगी। 

विज्ञापन
UP: ED notice to former minister Salman Khurshid's wife Louise
Louise Khurshid

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें 15 फरवरी को लखनऊ स्थित ईडी के जोनल मुख्यालय में बुलाया गया है। बता दें कि लुईस खर्शीद के खिलाफ दो दिन पूर्व बरेली की एमपी-एमएलए अदालत ने गैरजमानती वारंट भी जारी किया है।
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2009-10 में लुईस खुर्शीद की डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट को केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने के लिए करीब 71 लाख रुपये सब्सिडी दी थी। इसमें फर्जीवाड़ा होने पर बरेली, बुलंदशहर, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें ट्रस्ट की परियोजना निदेशक लुईस खुर्शीद और सचिव मोहम्मद अतहर फारुकी को नामजद किया गया था।
विज्ञापन


ट्रस्ट को 17 जिलों में कैंप लगाकर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने थे। लेकिन, कई जिलों में विभागीय अधिकारियों के फर्जी मोहर, हस्ताक्षर बनाकर सरकारी धन हड़प लिया। इसकी जांच शासन ने ईओडब्ल्यू को दी थी। वहीं ईडी ने भी पुलिस में दर्ज मुकदमों के आधार पर ट्रस्ट व उसके पदाधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्डिंग का केस दर्ज किया था। इसी मामले में ईडी ने लुईस खुर्शीद को नोटिस देकर तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed