फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: District presidents of Congress will be empowered, will get the right to decide the candidates; Rahul Gand

यूपी: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होंगे सशक्त, उम्मीदवार तय करने का मिलेगा अधिकार; राहुल गांधी ने दिए ये गुरुमंत्र

Sat, 05 Apr 2025 06:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 05 Apr 2025 06:55 AM IST
सार

Congress District President: कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों ने शुक्रवार को राहुल गांधी से मुलाकात की । इस मुलाकात में उन्हें चुनाव जीतने और संगठन पर पकड़ बनाए रखने की टिप्स दिए गए। 

विज्ञापन
UP: District presidents of Congress will be empowered, will get the right to decide the candidates; Rahul Gand
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को दिल्ली से सियासी टॉनिक पिलाकर मैदान में उतारा गया हैं। उन्हें भाजपा की हर साल से आगाह किया गया तो उनके अधिकार भी बताए गए। संगठनात्मक कौशल सिखाया गया तो सोशल मीडिया पर वार करने का सलीका भी सिखाया गया। भरोसा दिया गया कि उन्हें उम्मीदवार तय करने का अधिकार मिलेगा। राष्ट्रीय और प्रदेश मुख्यालय की तरह की जिला स्तर पर भी पंचायत और विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार चयन कमेटी बनेगी।

विज्ञापन


दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित सभी जिलाध्यक्षों एवं शहर अध्यक्षों की बैठक में वर्ष 1970 की तर्ज पर संगठन को सक्रिय करने और सियासी रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों से परिचय जाना। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला और शहर अध्यक्ष स्तर से तय किए गए उम्मीदवारों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। जिला स्तर की कमेटी से आने वाले उम्मीदवार के नाम परिवर्तन करते वक्त उनकी सहमति ली जाएगी और तर्क भी दिया जाएगा। बाहरी के बजाय कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा। राहुल गांधी ने दो टूक कहा कि पार्टी में भीड़तंत्र के बजाय जनता के मुद्दे को लेकर जुझारूपन दिखाने वाले कार्यकर्ताओं की जरूरत है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जिलाध्यक्षों एवं शहर अध्यक्षों को सचेत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की हर चाल से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा की ओर से संविधान खत्म करने के लिए चली जा रही हर चाल से सचेत रहना होगा और कार्यकर्ताओं को भी आगाह करना होगा। जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियों पर ध्यान रखें। अनायास किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। अपनी बात को तार्किक तरीक से रखने के सलीके भी बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह के कामकाज के आधार पर तय होगा भविष्य

राहुल गांधी ने कहा कि जिला व शहर अध्यक्षों का हौंसला बढ़ाया। उन्हें भरोसा दिया कि संगठन को हर स्तर पर सशक्त किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अपनी कमेटी बनाने के लिए स्वतंत्र हैं। उनके भी कामकाज का आकलन हर तीन माह में किया जाएगा। छह माह तक बेहतर कार्य नहीं करने वाले जिलाध्यक्षों को पद से हटा दिया जाएगा। इसी तरह कमेटी में शामिल पदाधिकारी जिला और ब्लाक स्तर पर होने वाली तीन बैठक में लगातार अनुपस्थित रहते हैं तो उन्हें गंभीर नहीं माना जाएगा और पद से हटाया जा सकेगा। भाजपा सहित दूसरे दल से निरंतर संपर्क में रहने वालों को भी चिन्हित किया जाएगा।

हर ब्लॉक में कांग्रेस खोलेगी कार्यालय

बैठक के दौरान तय किय गया कि कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर कार्यालय खोलेगी। जिन जिलों में अभी तक कार्यालय नहीं है, वहां भी इंतजाम किया जाएगा। ब्लॉक कार्यालय में आने वाली हर शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा। ब्लॉक कमेटी के सदस्य आपस में एक-एक दिन कार्यालय में बैठेंगे और सुनवाई भी करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed