फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Disciplinary action against nine veterinary officers, action taken on allegations of disorder and irregularity at destitute cow-places

यूपी : नौ पशु चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई, निराश्रित गो-स्थलों पर अव्यवस्था व अनियमितता के आरोप में हुई कार्रवाई

Mon, 20 Jun 2022 08:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Jun 2022 08:52 PM IST
सार

निराश्रित गोवंश के लिए बनाए गए गो-स्थलों के विकास एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बार-बार निर्देश दे रहे हैं। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी बैठक  करके कहा है कि गो-स्थलों पर लगातार नजर रखी जाए।

विज्ञापन
UP: Disciplinary action against nine veterinary officers, action taken on allegations of disorder and irregularity at destitute cow-places
छुट्टा गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौशालाओं की व्यवस्थाओं में कमियों और वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर नौ पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं संयुक्त निदेशक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है। निराश्रित गोवंश के लिए बनाए गए गो-स्थलों के विकास एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बार-बार निर्देश दे रहे हैं। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी बैठक  करके कहा है कि गो-स्थलों पर लगातार नजर रखी जाए। अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि इसी क्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आजमगढ़, अयोध्या व बाराबंकी के पशु चिकित्साधिकारी तथा संयुक्त निदेशक मानकीकरण, पशु निदेशालय के विरुद्घ अनुशासनिक कार्रवाई की गई है। इन पर मनमाने तरीके से तैनाती करने, सामान की खरीद में की गई अनियमितता आदि के आरोप हैं। मिश्रिख और कौशांबी के उपमुख्य चिकित्साधिकारियों के विरुद्घ आदेशों का अनुपालन न करने, अनुशासहीनता एवं कार्य के प्रति उदासीनता आदि के आरोप में अनुशासनिक कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार पशु चिकित्साधिकारी सुरहा, महोबा, जहानगंज, आजमगढ़ के खिलाफ भी विभिन्न आरोपों में कार्रवाई की गई है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस माह चार अधिकारियों को चार्जशीट देते हुए कार्रवाई की गई है। साथ ही बताया कि गो संरक्षण केंद्रों के लिए एक पोर्टल बनाया जा रहा है। इस पर एक-एक केंद्र का डाटा बेस तैयार किया जाएगा। इससे सभी केंद्रों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। वहां पर कोई भी लापरवाही  बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed