फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Direct recruitment of sub-inspectors will be done on 4543 posts in the state, online applications have sta

यूपी : प्रदेश में 4543 पदों पर होगी दरोगा की सीधी भर्ती, कल से शुरू हो चुके हैं ऑनलाइन आवेदन; जानिए डिटेल

Wed, 13 Aug 2025 12:28 AM IST
रोहित मिश्र अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 13 Aug 2025 12:28 AM IST
सार

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में करियर बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में दरोगा के 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Direct recruitment of sub-inspectors will be done on 4543 posts in the state, online applications have sta
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, पीएसी के प्लाटून कमांडर, विशेष सुरक्षा बल के प्लाटून कमांडर और बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर में पीएसी की महिला वाहिनियों के लिए प्लाटून कमांडरों की सीधी भर्ती के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन शुल्क जमा करने तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर निर्धारित की गई है। वही जमा शुल्क के समायोजन की अंतिम तिथि 13 सितंबर है। इसमें सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी, हालांकि यह अपवाद स्वरूप होगा।

विज्ञापन

12 अगस्त से शुरू हुए आवेदन

बता दें कि भर्ती बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242, पीएसी के प्लाटून कमांडर के 135, विशेष सुरक्षा बल के प्लाटून कमांडर के 60 और बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर में पीएसी की महिला वाहिनियों के लिए महिला प्लाटून कमांडर के 106 पदों पर सीधी भर्ती की जानी है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, जो बीती 31 जुलाई से शुरू किया गया था। इसमें अभी तक 3.50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से ली जा सकेगी विस्तृत जानकारी

UP: Direct recruitment of sub-inspectors will be done on 4543 posts in the state, online applications have sta
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

वहीं सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षा के सभी चरणों में अभ्यर्थियों के बायोमैट्रिक्स के दौरान फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिश होगा तथा आधार आधारित केवाईसी की जाएगी। आवेदन पत्र में अभ्यर्थियों की फोटो लाइव ली जाएगी। भर्ती में लिखित परीक्षा, अभिलेखों की संवीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के चरण निर्धारित हैं, जिसके बारे में बोर्ड की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है। बोर्ड ने आगाह किया है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान स्टेरॉयड, उत्तेजक पदार्थ, नशीला पदार्थ का सेवन अनुचित आचरण माना जाएगा, जिसकी पुष्टि के लिए बोर्ड द्वारा जांच कराकर ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त करने के साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed