{"_id":"5b226c4e4f1c1bae6e8b7f9a","slug":"up-dgp-took-pm-modi-s-fitness-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के फिटनेस चैलेंज पर अफसरों संग पैदल गश्त करने उतरे डीजीपी, हुए पसीना-पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के फिटनेस चैलेंज पर अफसरों संग पैदल गश्त करने उतरे डीजीपी, हुए पसीना-पसीना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
मार्च करते डीजीपी ओमप्रकाश सिंह।
- फोटो : amar ujala
यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस चैलेंज को स्वीकारते हुए अफसरों संग पांच किमी की पैदल गश्त करने सड़कों पर उतरे तो वॉक शुरू करते ही पसीना-पसीना हो गए। उन्होंने पैदल ही बड़ा इमामबाड़ा से ऐशबाग ईदगाह तक की दूरी तय की।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक्सरसाइज करते हुए वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी, टेबिल टेनिस खिलाड़ी मानिक बत्रा और 40 वर्ष से अधिक के आईपीएस अफसरों को फिटनेस चैलेंज दिया था।
विज्ञापन
जिस पर बृहस्पतिवार को डीजीपी ने ट्वीट कर बताया कि वो लखनऊ पुलिस के साथ शाम को साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच पांच किमी पैदल गश्त करेंगे। डीजीपी ने कहा कि पीएम मोदी का ये फिटनेस चैलेंज पुलिसकर्मियों को उनके दायित्वों के साथ ही फिटनेस के लिए भी जागरूक करेगा।
विज्ञापन
As part of #FitnessChallenge of Hon’ble PM @narendramodi Sir, I shall be foot patrolling with lucknow Police for 5 kms today at 5.30 PM in old Lucknow. This will give us an opportunity to integrate Core Policing along with fitness. #HumFitTohIndiaFit #PoliceFitTohSafetyHit
— DGP UP (@dgpup) June 14, 2018
डीजीपी लखनऊ पुलिस के अफसरों संग बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट, नींबू पार्क, थाना चौक, सर्राफा गली, अकबरी गेट, मेफेयर, विक्टोरिया स्ट्रीट, बिल्लौचपुरा, बाजारखाला से होते हुए ऐशबाग ईदगाह पहुंचे।