{"_id":"66b9c9627a713936b70f085f","slug":"up-dgp-starts-ek-pahal-of-of-up-112-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी डीजीपी बोले- किसी को मुसीबत में देखकर वीडियो न बनाएं, 'एक पहल' करें और यूपी 112 पर कॉल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी डीजीपी बोले- किसी को मुसीबत में देखकर वीडियो न बनाएं, 'एक पहल' करें और यूपी 112 पर कॉल करें
Mon, 12 Aug 2024 02:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:08 PM IST
सार
यूपी डीजीपी ने सोमवार को यूपी 112 के विशेष अभियान 'एक पहल' का शुभारंभ कर दिया। उन्होंने कहा कि एक पहल जनता से सहयोग लेने का अभियान है।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि किसी को मुसीबत में देखकर वीडियो न बनाएं बल्कि यूपी 112 पर कॉल करें। संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु की सूचना यूपी 112 को देने में संकोच न करें। यह बातें उन्होंने यूपी 112 के विशेष अभियान 'एक पहल' का शुभारंभ करते समय कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'एक पहल' आम लोगों को संवेदनशील और सतर्क बनाने का अभियान है। छेड़छाड़, छींटाकशी और सड़क पर पड़े घायल की अनदेखी न करें। यह अभियान एक जगजागृति है। एक पहल कीजिए... यूपी 112 को कॉल कीजिए। एक पहल आम लोगों से सहयोग लेने का अभियान है।
विज्ञापन
इस मौके पर यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि बीते आठ वर्षों में प्रदेश दस्यु मुक्त और फिरौती मुक्त हुआ है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। आठ साल पहले यूपी 112 का रिस्पॉन्स टाईम 40-45 मिनट था जो अब 8-9 मिनट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन