फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP not decided till now.

सीएम के साथ बैठक फिर भी डीजीपी तय नहीं

Fri, 01 Jan 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Jan 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
UP DGP not decided till now.

राज्य सरकार बृहस्पतिवार को सूबे के नए पुलिस प्रमुख का नाम तय नहीं कर सकी। जगमोहन यादव के रिटायर होने के बाद यह माना जा रहा था कि सरकार शाम तक नए डीजीपी की तैनाती कर देगी लेकिन मुख्यमंत्री आवास पर चली लंबी बैठक के बाद भी इस पर फैसला नहीं हो सका। अब शुक्रवार को नए डीजीपी की तैनाती होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


जगमोहन यादव शाम को डीजीपी मुख्यालय में उनके बाद सबसे वरिष्ठ अधिकारी एडीजी (अपराध) हितेश चंद्र अवस्थी को अपना चार्ज सौंप कर सेवानिवृत्त हो गए।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य सचिव व गृह विभाग के आला अधिकारियों के साथ संभावित नामों को लेकर चर्चा भी की लेकिन जगमोहन यादव के उत्तराधिकारी का चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन

ये हैं डीजीपी पद की दौड़ में

UP DGP not decided till now.

अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने के बाद देर शाम डीजीपी की तैनाती के आदेश जारी कर दिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने बताया कि नए डीजीपी का चयन अब शुक्रवार को ही होने की संभावना है।

सूत्रों की मानें तो डीजीपी पद की दौड़ में प्रवीण सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। अन्य दावेदारों में जावीद अहमद, वीके गुप्ता व डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला का नाम चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed