फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP interrogated jaish e mohammed terrorists in lucknow.

जैश के आतंकियों से डीजीपी ने चार घंटे की पूछताछ, बड़ी वारदात को अंजाम देने की कर रहे थे तैयारी

Sun, 24 Feb 2019 09:12 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 24 Feb 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
UP DGP interrogated jaish e mohammed terrorists in lucknow.
आतंकी शहनवाज से पूछताछ करते यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर के देवबंद से एटीएस की गिरफ्त में आए संदिग्ध आतंकियों से रविवार को डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने चार घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद डीजीपी ने कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह से दोनों राज्यों के बीच समन्वय के लिए बात की।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, डीजीपी ओम प्रकाश सिंह दोपहर बाद लगभग दो बजे एटीएस के दफ्तर पहुंचे और वहां दोनों आतंकियों से बारी-बारी पूछताछ की। डीजीपी ने पूछा कि पुलिस ने तुम लोगों को सही पकड़ा है या गलत फंसा रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों ही संदिग्धों ने कहा कि उनकी गलती थी कि वह कश्मीर में जैश के आतंकियों से बात करते थे। इसके अलावा उनका कोई दोष नहीं है। शाहनवाज उर्फ नवाज ने बताया कि कश्मीर में बैठे उनके आका जल्दी से जल्दी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आतंकी संगठन के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है जिसके बाद कई और गिरफ्तारियां संभव हैं। संदिग्ध आतंकी ब्लैक बेरी मैसेंजर का इस्तेमाल कर अपने संदेश एक दूसरे तक पहुंचाते थे। वहीं, कॉल करने के लिए वर्चुअल नंबर्स का इस्तेमाल करते थे।

दोनों संदिग्धों की मोबाइल डिटेल में कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। मैसेजिंग से हथियारों के मूवमेंट व बड़ी घटना करने की तैयारी की बातें पता चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed