{"_id":"60cb73c38ebc3e2e612d1c30","slug":"up-dgp-angry-with-unnao-police-s-way-of-dealing-with-riots-four-policemen-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बलवे से निपटने के उन्नाव पुलिस के तरीके से डीजीपी नाराज, चार पुलिस कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बलवे से निपटने के उन्नाव पुलिस के तरीके से डीजीपी नाराज, चार पुलिस कर्मी निलंबित
Thu, 17 Jun 2021 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:39 PM IST
सार
इस मामले में लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उन्नाव के एसपी और संबंधित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलवे से निपटने के उन्नाव पुलिस के तरीके पर डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस मामले में लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उन्नाव के एसपी और संबंधित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
बुधवार को उन्नाव में मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश की तो बवाल बढ़ा तो पुलिस कर्मी प्लास्टिक के स्टूल और लकड़ी के डलिये से बचाव करते नजर आए थे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही थी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया था। जिसके बाद हरकत में आए डीजीपी मुख्यालय ने संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और एसपी उन्नाव सुरेश आनंद राव कुलकर्णी व संबंधित क्षेत्राधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी ने चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसमें संबंधित थाने का इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी व दो सिपाही शामिल हैं।
विज्ञापन
डीजीपी ने अमर उजाला को बताया कि जिलों में आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपकरणों की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद उन्नाव में लापरवाही की गई। जिसे लेकर वहां के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।