{"_id":"5bd96da1bdec2269637c1ff5","slug":"up-dgp-addressed-girls-in-women-power-line-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मरक्षा महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहला कदम: यूपी डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मरक्षा महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहला कदम: यूपी डीजीपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा महिला सशक्तिकरण का पहला सोपान है। लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने से उनका आत्मबल बढ़ता है। डीजीपी लखनऊ के 1090 वीमेन पावर लाइन में पिंक बेल्ट अभियान के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
पिंक बेल्ट अभियान वालंटियर ट्रेनिंग के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाता है और उन्हें भावनात्मक, शारीरिक व कानूनी तौर पर सशक्त बनाने का कार्य करता है।
विज्ञापन
लखनऊ के बाद इस अभियान के तहत वाराणसी, नोएडा और गोरखपुर में भी वर्कशॉप और ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे।
डीजीपी ने कहा कि शिक्षा व आत्मबल से महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर होने में मदद मिलती है लेकिन आत्मरक्षा सशक्तिकरण की दिशा में लिया गया पहला कदम है।
विज्ञापन